Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एकमुश्त समाधान योजना का विद्युत बकाएदार उपभोक्ता उठाएं लाभ

Published on: 24-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। विद्युत बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए 15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना लागू हुई है जो 31 जनवरी तक (ओटीएस) का फायदा उठाया जा सकता है। एक मुश्त समाधान योजना रविवार, 15 दिसंबर 2024-25 से शुरु हुई है। योजना तीन चरणों में 15 दिसंबर से 31 जनवरी, 2025 तक कुल 47 दिनों तक लागू रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इस योजना से बिजली के बकायादारों को छूट मिलेगी।

आपको बता दें कि यहां महराजगंज के विद्युत उपकेंद्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीओ रमेश सोनी ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है, जोकि 15 दिसंबर से चल रहा है। उन्होंने बताया कि, एक किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे अधिक लाभ दिया जा रहा है।

ओटीएस के तहत जिन उपभोक्ताओं का मूल बकाया सितंबर 2024 तक 5,000 रुपये या उससे कम है और वे एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें सरचार्ज में 100% छूट मिलेगी। किश्तों में भुगतान पर सरचार्ज में 75% की छूट का लाभ दिया जाएगा।

रमेश सोनी ने बताया कि, योजना का पहला चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक टोटल 16 दिन, दूसरा चरण 01 जनवरी से 15 जनवरी तक टोटल 15 दिन, तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल 16 दिन चलेगा। उन्होंने किस्तों में भी पेमेंट का ऑप्शन के बारे में बताया।

कहा कि रजिस्ट्रेशन के समय 30 सितंबर, 2024 तक के बिजली के बिलों के मूल बकाए के 30 प्रतिशत पैसे जमा करने जरूरी होंगे, लेकिन उपभोक्ताओं को 30 सितंबर, 2024 तक के बकाया बिजली बिलों के सरचार्ज में छूट मिलेगी। उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ किस्तों में भी पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा।

उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर, 2024 तक योजना के पहले चरण में अपने बकाया बिलों का एकमुश्त भुगतान करने पर उनके सरचार्ज में ज्यादा छूट मिलेगी।एसडीओ रमेश सोनी ने बताया कि, पहले रजिस्ट्रेशन वाले उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। छूट की दर चरणों के मुताबिक घटती जाएगी, जिससे पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।

इसके बाद उपभोक्ता अपने बकाया बिल का भुगतान एकमुश्त या किस्तों में कर सकते हैं। बकाया भुगतान अधिभार (OPS) में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त भुगतान पर पहले चरण में 100 प्रतिशत छूट, दूसरे चरण में 80 प्रतिशत, और तीसरे चरण में 70 प्रतिशत छूट दी जाएगी। किश्तों में भुगतान पर पहले चरण में 75 प्रतिशत, 65 प्रतिशत और 55 प्रतिशत बकाया भुगतान अधिभार होगी। वाणिज्यिक, औद्योगिक, और निजी संस्थानों के लिए यह छूट 60 प्रतिशत, 50 प्रतिशत, और 40 प्रतिशत होगी।

अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि, गांव-गांव जाकर इस योजना का प्रचार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गांव गांव कैंप भी लगाए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ता कैंप में पहुंचकर सुगमतापूर्वक अपना विद्युत बकाया बिल जमा कर सके।

उन्होंने बताया कि, 25 दिसंबर को सिकंदरपुर, 27 दिसंबर को डेपार मऊ, 29 दिसंबर को कुसमहुरा और 31 दिसंबर को मऊ बाजार स्थित पंचायत भवन में कैंपों का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक उपभोक्ता पहुंचकर एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क