Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नशे में धुत हुंडई कार सवार ने बाइक सवारों को कुचला, मौलाना की मौत

Published on: 17-01-2025
  • 8 सेंकेंड के वीडियो देखकर सबके खड़े हो गए रोंगटे,पुलिस गिरफ्त में कार

एसके सोनी

रायबरेली। जनपद में पुलिस की सख्ती बावजूद ओवर स्पीड व स्टंट करने वालों की कमी नहीं रही, तभी आज भी जिले में एक्सीडेंट की घटनाओं में कमी नहीं आई। एक ऐसा ही मामला शहर के किनारे लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर चर्चा का विषय बन गया जब एक नशे में धुत कार सवार ने सड़क में जमकर उत्पात मचाते हुए बाइक सवारो को लगभग 4 बार कार आगे पीछे करके कुचला, जिसे 8 सेंकेंड का वीडियो देख कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

आपको बता दे कि मामला मिलएरिया थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे के रतापुर के आगे कल्लू पुरवा मोड़ का बताया जा रहा है जिसमें एक हुंडई कार सड़क पर कई बाइको में टक्कर मारने बाद भी गिरे बाइक सवारों को कुचलते हुए देखी गई। यहां तक कि कार का गेट खोल कर जमकर ट्रैफिक नियमों व कानून की धज्जियां उड़ाई गई।

लगभग 15 मिनट तक हाइवे पर हिट एंड रन का वाक्या चलता रहा। इस घटना में घायलों में जहां लखनऊ के नदवा कालेज के नाजिर मौलाना जाफर हसनी तकिया कलां हरचंदपुर निवासी व बड़ा कुआं निवासी अब्दुल कादिर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें मौलाना साहब को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वही अन्य घायलो में प्रयागराज कुंभ जा रहे भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री अभिजीत मिश्रा और उनके साथी भानु तिवारी को भी चोटें आई। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल मे जुटी है, वही खबर लिखे जाने तक कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।

क्या कहते है अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ की ओर से आ रही हुंडई गाड़ी मैं कुछ परिवार के लोग आ रहे थे, जो हाइवे के कल्लू का पुरवा मोड़ के पास कुछ बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें मौलाना जाफर हसनी की मौत हो गई वही अब्दुल कादिर घायल हुए है। मामले में मिल एरिया पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिए गए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क