Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भव्य और दिव्य तरीके से सरोजनी नगर में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे डॉ. राजेश्वर सिंह – सीएम योगी

Published on: 10-03-2025
  • 24 मार्च को सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर हर जनपद में लगने हैं एग्जीविशन, डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रस्तुत कर दिया उसका मॉडल – सीएम योगी

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सोमवार को ‘तीन साल बेमिसाल – सरोजनीनगर आभार दिवस’ पहल के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का अवलोकन एवं सीएसआर फण्ड से विकास कार्यों का लोकार्पण / शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. अम्बेडकर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दौरान सीएम योगी ने सरोजनीनगर में पूर्ण कराए गए 4,000 से अधिक कार्यों का अवलोकन किया, साथ ही 25 मेधावियों को लैपटॉप एवं 25 को साइकिल वितरण के क्रम में 5 मेधावियों को सम्मानित किया। इसी दौरान सरोजनी नगर से अमृतसर और करतारपुर यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को पवित्र जल और प्रसाद भी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने सरोजनीनगर की जनता का अभिनन्दन करते हुए कहा कि 3 वर्ष पूर्व आज के दिन ही डॉ. राजेश्वर सिंह को अपना विधायक चुना था। इन तीन वर्षों के दौरान आते जाते देखा, समाचार पत्रों में डॉ. राजेश्वर सिंह बारे में पढ़ता रहा, यहाँ की योजनओं को शासन से स्वीकृति ली जाती थी। सरोजनी नगर इतना भव्य और दिव्य तरीके से आगे बढ़ सकता है यह आज की प्रदर्शनी में आकर, देख कर अच्छा लगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को रंग भरी एकदशी के पर्व से जोड़ते हुए कहा कि राजेश्वर सिंह ने पूरी सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र को विकास योजनाओं के साथ होली के रंग का तमगा चढ़ाकर और भी सुहावना बना दिया है।सीएम् योगी ने अपने संबोधन में बताया कि सरोजनीनगर में 32 हजार करोड़ की योजनायें स्वीकृत हुई उनमें से कुछ पूर्ण भी हो गयी या कुछ के कार्य संचालित हैं,1200 करोड़ की लागत से 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण भी इसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है।

सरोजनी नगर में डिफेंस कॉरिडोर, यूपी का पहला फोरेंसिक इंस्टिट्यूट सरोजनी नगर में बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, अगर जन प्रतिनिधि समर्पित भाव और संवेदना के साथ अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर परमार्थ के लिए काम करता है तब यह परिणाम आ सकता है। 24 मार्च को सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर हर जनपद में एग्जीविशन लगने हैं, आज राजेश्वर सिंह ने उसका मॉडल प्रस्तुत किया है।

सीएम ने आगे जोड़ा डॉ. राजेश्वर सिंह को जब पार्टी ने प्रत्याशी बनाया तब उनकी छवि एक पुलिस / ईडी के अधिकारी की थी। आम धारणा है कि अधिकारी बनने पर जनता से संवाद कम हो जाता है लेकिन राजेश्वर सिंह ने जिस मुखरता के साथ जनता से संवाद बनाया, तत्परता के साथ सेवा को समर्पित रहे, संगठन और सरकार से समन्यवय बनाया, जनता की सेवा के लिए सरकार की योजनओं और सी एस आर की सहायता ली और अपने प्रयासों से बड़े पैमाने पर जनता जनार्दन की सेवा की। ऐरो सिटी, ऐआइ सिटी के साथ डाटा सेंटर भी सरोजनी नगर में बन रहा है, जिसका उद्घाटन जुलाई में प्रस्तावित है।

सुरेश खन्ना का उद्बोधन 

वित्त एवं संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मठता, बुद्धि और समाज सेवा का अभूतपूर्व संगम डॉ. राजेश्वर सिंह के व्यवहार से देखने को मिला है। अपनी मेहनत के बल पर पुलिस सेवा में आये थे, जिनमे मन में सेवा का भाव है वो कभी न कभी प्रस्फुटित जरुर होता है। प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा देने के बाद इन्होने अपनी मेहनत और पुरुषार्थ के बल पर, मन में सेवा का भाव लेकर कार्य किया। उसी सेवा भाव का परिणाम है कि आज 41 विभागों की 4118 परियोजनाओं को 3 वर्ष में धरातल पर उतारा गया है, हर वर्ग को समाहित किया है, ऐसा पुरुषार्थ मैंने अपने 37 साल के सार्वजानिक जीवन में कभी नहीं देखा।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया अथितियों का स्वागत

इस से पूर्व सरोजनी नगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी का स्वागत करते हुए कहा कि सरोजनीनगर की जनता हर्षित, प्रफुल्लित और भाव विभोर है। कार्यक्रम के उद्देश्य का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा लोकतंत्र के अजेय योद्धा, सनातन के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी की सुशासन, दूरदर्शिता और दृढ़ नीतियों से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में विकास की गतिमान धारा की भव्यता और वृहदता का अनुमान जनता के बीच एक साथ प्रस्तुत ही लगाया जा सकता है।

विधायक डॉ. सिंह ने बताया की 8 सालों के योगी राज में प्रदेश की तस्वीर बदल गयी है। आज 40 से अधिक विभाग प्रदर्शनी के माध्यम से हजारों करोड़ की लागत से संपन्न कार्यों को प्रदर्शित कर रहे हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत करते हुए डॉ. सिंह ने उन्हें 9 बार लगातार जीतने वाले अजेय, आदर्श राजनेता, 8.08 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट देने वालेआर्थिक नीतियों के शिल्पकार और राज्य के वित्तीय युग दृष्टा बताया। विधायक ने पत्रकारों को कलम के योद्धा और लोकतंत्र के सजग प्रहरी बताया और कहा ये सरकार और जनता के बीच के मजबूत सेतु हैं।

सभागार में मौजूद 50 से अधिक सक्रिय और प्रभावशाली एसोसिएशनों के सदस्यों का परिचय कराते हुए कहा कि सरोजनीनगर के विकास संरचना में इनकी अद्वितीय भूमिका है।कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध कवयित्री और गायिका अनामिका जैन अम्बर और अनन्या सिंह ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी, पूर्व सांसद रीना चौधरी, राम मनोहर लोहिया विधि विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह, रेरा अपीलीय अधिकरण के सदस्य रामेश्वर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नान्नक चंद लखमानी, राजेश सिंह चौहान, गोविंद पांडेय, शंकरी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, गंगाराम अंबेडकर, पुष्कर शुक्ला, जे. एस. चड्ढा जी, राजकुमार पटेल व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क