Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डॉ.बी.आर.अम्बेडकर आई.टी.आई. संस्थान में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का हुआ भव्य स्वागत

Published on: 15-01-2024
  • लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर संजय सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता व अशोक सेंगर ने किया भव्य स्वागत

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित दिन रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर संजय सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता व अशोक सेंगर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संघठन के कार्यकर्ता ने फूलों का माला पहनाकर डॉ. प्रवीण तोगड़िया अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। डॉ. प्रवीण तोगड़िया भारत के डॉक्टर, कैंसर सर्जन और हिन्दू राष्ट्रवाद के प्रबल उद्घोषक हैं।

वे विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अब वे अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष हैं। डॉ. प्रवीण तोगड़िया लखनऊ एयरपोर्ट से डा.बी.आर. अम्बेडकर आई.टी.आई प्रशिक्षण ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे जहां प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में आई.टी.आई के शिक्षकों ने उनको फूलों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

प्रेस वार्ता में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि हम अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा भव्य कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है, कई वर्षो के संघर्षों के बाद आदरणीय स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी ,कल्याण सिंह जी , अशोक सिंघल जी, मुरली मनोहर जोशी जी व अन्य हिंदू संगठनों और आर.एस.एस के अथक प्रयासों से श्री राम मंदिर निर्माण होना संभव हो पाया है।

अयोध्या में आने वाला बाइस जनवरी को हम सब मिलकर पूरा देश श्री रामचन्द्र प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे । श्री रामचन्द्र जी का भव्य स्वागत सबसे बड़ी दिवाली के रुप में मना कर स्वागत करेंगे , यह पल हमारे देश के लिए यह बहुत गर्व की बात है। अयोध्या में श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर विश्व के सभी देशों की निगाहें भारत देश पर होगी।

तोगड़िया स्वागत कार्यक्रम में संघठन के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक सेंगर, अनिल सिंह, पंडित रमाकांत त्रिपाठी ,धीरेंद्र कुमार द्विवेदी महासचिव, रविंद्र सिंह चौहान, पंडित गणेश शंकर त्रिपाठी , वेद प्रकाश सचान, सन्तोष उपाध्याय, धर्मेंद्र तिवारी ,शकील अहमद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क