Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डीएम-एसपी ने तहसील सदर में आम जनमानस की सुनी फरियाद

Published on: 05-10-2024

-सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 109 शिकायतें, 05 का मौके पर कराया निस्तारण

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की फरियाद सुनी। इस दौरान उनके सामने कुल 109 मामले आए जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि इसका समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि लोगों से सीधे संवाद करे और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करे।

जिलाधिकारी ने पैमाइश एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों में कहा कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौका-मुआयना करके सही व्यक्ति को तत्काल राहत दिलाएं। समय से हर किसी की शिकायत का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, सभी अधिकारी इस बात का ख्याल रखें। उन्होंने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब हुआ या निस्तारण सही नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने भी पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को सुना और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, सीओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क