Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रायबरेली में सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, डीएम-एसपी ने दिए त्योहारों को शांति व सौहार्द से मनाने के निर्देश

Published on: 18-09-2025

रायबरेली। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, धर्मगुरु, व्यापारी मंडल और विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

त्योहारों के सफल आयोजन पर हुई चर्चा

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का आयोजन 22 सितम्बर से 30 सितम्बर तक होगा। इसके साथ ही दुर्गा महाष्टमी 30 सितम्बर, राम नवमी 1 अक्टूबर, दशहरा/भरत मिलाप 2 एवं 3 अक्टूबर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, महर्षि वाल्मीकि जयंती 7 अक्टूबर, धनतेरस 18 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर, भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती 23 अक्टूबर, छठ पूजा 27-28 अक्टूबर तथा कार्तिक पूर्णिमा 5 नवम्बर को मनाई जाएगी।

डीएम के निर्देश

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी पर्व-त्योहार जिले में भाईचारे और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने समितियों और आयोजकों से अपील की कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं।

पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से कहा कि वे युवाओं को जागरूक करें ताकि कोई भी व्यक्ति किसी अप्रिय घटना में शामिल न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा स्थलों और जुलूसों में अश्लील गीत-संगीत और अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग सख्त वर्जित होगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में शामिल रहे अधिकारी

बैठक में सीडीओ अर्पित उपाध्याय, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार वर्मा, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क