Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डीएम ने सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारम्भ

Published on: 23-12-2024

-डीएम ने आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु बाल मैत्री किट का किया वितरण

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड राही के सभागार में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने आयोजित कार्यशाला में आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु, बाल मैत्री किट जिसमें 01 नवजात शिशु के वजन हेतु डिजिटल मशीन, 01 वयस्क हेतु डिजिटल वजन मशीन, 02 प्लास्टिक कुर्सी, 01 डिजिटल थर्मामीटर, एक दरी, दो पर्दे एवं एक बी0पी0 मशीन आदि का वितरण किया।

उक्त किट का वितरण ग्राम स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता समिति निधि से किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी खातों को संचालित कराते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु किट का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल किट का भी वितरण किया गया है। इस प्रकार जनपद में 25 दिसम्बर 2024 तक 424 ग्राम पंचायतों में किट का वितरण कर दिया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी0एस0 अस्थाना सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क