Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मंडलायुक्त ने तहसील सदर में एडीएम व तहसीलदार कोर्ट के न्यायिक मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Published on: 10-10-2024

रायबरेली। मंडलायुक्त, लखनऊ डॉ0 रोशन जैकब ने आज तहसील न्यायालयों के कार्यो की समीक्षा के सम्बन्ध में तहसील सदर में एसडीएम कोर्ट एवं तहसीलदार कोर्ट के न्यायिक कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खतौनी डिजिटलीकरण, अंश निर्धारण, ई परवानो व बंधक भूमि का खतौनी पर अंकन, अविवादित वरासत,खसरा पड़ताल, खतौनी में त्रुटियों आदि का परीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। जिससे कि आईजीआरएस पोर्टल और संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतें कम से काम आए। इसके उपरांत मंडलायुक्त ने तहसील में भूलेख अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया।

जहां पर उन्होंने संरक्षित पत्रावलियों के रखरखाव उनकी सुरक्षा संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परिसर की साफ सफाई और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। इसी दौरान मण्डलायुक्त ने अधिवक्ताओं और नगर पालिका की समस्याओं को भी सुना।

इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर राधेश्याम, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा,अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट धीरेन्द्र श्रीवास्तव व तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

इनसेट-

मंडलायुक्त ने आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय रैन, बछरावां का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त,लखनऊ डॉ रोशन जैकब ने राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय रैन बछरावां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के आवासीय परिसर, छात्रावास, कक्षाओं और अकादमिक भवन को देखा। उन्होंने यहाँ पर साफ सफाई, विद्युत,शौचालय, भोजनालय, मेस और सीसीटीवी कैमरो के संचालन की गुणवत्ता को परखा।

कहा की विद्यालय में छात्राओं को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण आहार निर्धारित चार्ट के अनुसार ही दिया जाए। समय-समय पर उनका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जाए। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क किया जाए।

विद्यालय में आने जाने वालों का रिकॉर्ड रखा जाए। विद्यालय में पठन-पाठन सामग्री हर समय उपलब्ध रहे। सीसीटीवी कैमरे लगातार कार्य करे यह सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने विद्यालय के स्टाफ से शिक्षण कार्यों की जानकारी और उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर एसडीएम महाराजगंज रश्मि लता, प्रधानाचार्य वंदना त्रिवेदी, कनिष्ठ लिपि शिव गोविंद, रामनरेश उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क