Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मिशन शक्ति अभियान के तहत नामित जिलाधिकारी विशालाक्षी ने सुनी लोगों की समस्या

Published on: 08-10-2024

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व आत्मविश्वास को जागरूक एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उददेश्य से जिलाधिकारी ने खेरवा नसीराबाद रायबरेली निवासी एसडी पाण्डेय मेमोेरियल इण्टर कालेज की इंटरमीडिएट टापर मेधावी छात्रा व बीएससी में अध्ययनरत विशालाक्षी को एक दिन के लिए नामित जिलाधिकारी बनाया गया।

विभागीय अधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतीकात्मक रूप व कार्यालयाध्यक्ष के रूप में 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई के दौरान आये हुए फरियादियों के शिकायत पत्र आवास, भूमि विवाद, पुलिस विभाग, व्यापार आदि से जुडी समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों व पुलिस थानों को फोन के माध्यम से शिकायतों को त्वरित निस्तारित हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान व कार्यक्रम के तहत बालिकाओं व महिलाओं के अन्दर आत्मविश्वास व विश्वास बढ़ाने व भविष्य में लोगों की समस्याओं को समझने के लिए जनपद में विशालाक्षी को एक दिन का नामित जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नारी शक्ति, नारी सुरक्षा ,नारी स्वाबलंबन से सम्बन्धित विविध जागरूकता आयोजन व कार्यक्रम चलाये जा रहे है। अभियान चलाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, महिला उत्पीड़न की रोकथाम, लैंगिक समानता एवं महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है।

नामित जिलाधिकारी विशालाक्षी ने कहा क ओमी मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन का नामित जिलाधिकारी बनकर बहुत अच्छा लगा। मैं भविष्य में लगन व मेहन से पढ़ाई कर आईएएस बना चाहूँगी। जिससे में देश व समाज के लोगों की सेवा कर सकू।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क