Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत जिला स्तरीय वृक्षारोपण समिति की बैठक

Follow

Published on: 05-06-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय वृक्षारोपण समिति की बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का जिला में सफल संचालन को लेकर विमर्श किया गया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य मातृत्व भावना एवं धरती माता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होने सभी से अपील किया कि सिर्फ पौधारोपण ही नहीं करें बल्कि पौधा के वृक्ष बन जाने तक जिम्मेदारी उठायें, उसकी देखभाल करें।

बता दें कि इस अभियान को ‘Whole of Government’ एवं ‘Whole of Society’ दृष्टिकोण के साथ बहु-विभागीय सहयोग से चलाया जाना है, जिसमें विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में Eco Clubs for Mission LiFE के माध्यम से 5 जून से 30 सितंबर 2025 तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा ।

अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय में न्यूनतम 70 पौधे, माध्यमिक विद्यालय में 100 पौधे एवं उच्च विद्यालय में 150 पौधा लगाया जाएगा। विद्यालय परिसर में उपलब्ध स्थानों पर या विद्यालय के आसपास के सार्वजनिक स्थलों जैसे सड़क किनारे, सामुदायिक परिसर आदि में पौधरोपण किया जाएगा। पौधों की आपूर्ति हेतु वन विभाग, उद्यान विभाग एवं नगर निकायों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

सभी गतिविधियों का दस्तावेजीकरण MeriLiFE पोर्टल (https://merilife.nic.in) पर किया जाएगा । इसके साथ ही डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने और भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, नगर निकायों के पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र अंतर्गत सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क