Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन हेतु आयोजित हुई जिला स्तरीय उन्मुखीकरण बैठक-सह- कार्यशाला

Follow

Published on: 25-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड) समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण विकास और सामुदायिक भागीदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक-सह- कार्याशाला में कल्याण, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी विभाग समेत अन्य सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे । 28-30 अगस्त को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सिगदोड़ा टाउन हॉल में प्रस्तावित है ।

ग्राम स्तर पर समाधान आधारित पहल

उप विकास आयुक्त ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदायों की समस्याओं को समाधान केंद्रित दृष्टिकोण से हल करना है। जिले के जनजातीय समुदायों के समुचित विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। ग्राम स्तर पर आदि कर्मयोगी केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां नोडल पदाधिकारी का नाम और संपर्क विवरण उपलब्ध रहेगा ताकि लोग सीधे अपनी समस्या रख सकें। शअभियान को लेकर बताया कि प्रत्येक गांव अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे और उसी आधार पर विकास योजनाएं क्रियान्वित होंगी। उन्होंने विभागीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए अभिसरण (convergence) को आवश्यक बताया ।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस योजना में ग्राम पंचायत के सचिव, स्वयंसेवक और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भूमिका रहेगी। साथ ही अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न सेवाएँ और योजनाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इस अभियान का लक्ष्य गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसके लिए योजना को तीन चरणों में विभाजित किया गया है ।

आदि सहयोगी (शिक्षक, डॉक्टर और अन्य पेशेवर मार्गदर्शन देंगे), आदि साथी (स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, बुजुर्ग, युवा और जनप्रतिनिधि कार्यान्वयन में सहयोग करेंगे), कर्मयोगी (स्थानीय समुदाय के सक्रिय कार्यकर्ता)

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क