Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल SSP से औपचारिक मुलाकात की, विधि व्यवस्था पर विचार विमर्श किया

Follow

Published on: 03-06-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पाण्डे से मिलकर जिला में पदभार ग्रहण करने पर बुके एवं अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने औपचारिक मुलाकात में एसएसपी महोदय का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जिले में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए, जिससे आम नागरिकों, व्यवसायिक वर्ग के बीच सुरक्षा रहे।

जमशेदपुर में वाहनों की संख्या बड़े पैमाने पर है। इस सम्बन्ध में यातायात एवं पार्किंग पर जोर देकर समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए।

चेकिंग के नाम पर जमशेदपुर में माहौल खराब हो रहा है। इस विषय पर संवेदनशीलता रखना आवश्यक है। जिससे आम जनता का विश्वास प्रशासन और सरकार के प्रति साकारात्मक रहे।

जिलाध्यक्ष ने जनहित के मामले में प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। जिला कांग्रेस कमिटी बुधवार को उपायुक्त महोदय से मुसाबनी के बाजार के दुकानदारों के विषय में मिलेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, अरूण कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, ज्योति मिश्र, अमर कुमार मिश्र, अमरजीत नाथ मिश्र, सन्नी सिंह, शाहनवाज खान, सुरज मुण्डा, अजय शर्मा, रंजीत सिंह, शिल्पी चक्रवर्ती, शमशेर आलम, अनिल सिंह, मनोज उपाध्याय उपस्थित थें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क