Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हिंडालको रेणुकूट के दिलीप दुबे को मिला राष्ट्रीय कर्मयोगी अवार्ड

Published on: 27-09-2025

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने भेंट किया सम्मान

राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा सिल्वर जुबली समारोह का भारत मण्डपम से हुआ आगाज और करनाल के गोल्डन मोमेंट्स में हुआ समापन

भारतीय लेखक,प्रेरक वक्ता शिव खेडा ने भी दिलीप दुबे को एक विशेष प्रकार के कलाई बैंड किया भेंट

सोनभद्र। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रगति मैदान भारत मंडपम दिल्ली में हुआ। यह रजत जयंती स्थापना समारोह 21 से 24 सितंबर 2025 के बीच हुआ।

इस समारोह में देश के सभी राज्यो और जिलों से लगभग 1300 समाजसेवी को युथ कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा समारोह में 10 उत्कृष्ट समाजसेवियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें बेस्ट राज्य अध्यक्ष का सम्मान दिलीप कुमार दुबे को मुख्य अतिथि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के हाथों प्राप्त हुआ।

दिलीप दुबे ने यह सम्मान हिंडालको व पूरे उत्तर प्रदेश व सिल्वर जुबली समारोह में शामिल सभी साथियो समेत रेणुकूट वासियों को समर्पित किया और कहा कि भारत के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाज के लिए कार्य करना चाहिए क्योंकि एक दूसरे के मदद करके ही हम अपने देश को आगे बढ़ा सकते हैं और देश में बदलाव ला सकते हैं जरूरी है कि जरूरतमंदों की मदद की जाए चाहे वह किसी भी तरीके से हो मैं अवार्ड प्राप्त करके अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रह हूं और अपने जनपद रेणुकूट और प्रदेश के समाजसेवियों से यही चाहता हूँ कि वह भी मेहनत करें और अपना लक्ष्य बनाएं निश्चित सफलता मिलेगी

उन्होंने यह भी बताया कि भारत मंडपम के मुख्य अतिथि भारतीय लेखक व प्रेरक वक्ता शिव खेड़ा, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड के वाइस प्रेसिडेंट संजय पंजवानी, इंडो रशियन कल्चरल सोसायटी के प्रेसिडेंट मंगलम दुबे तथा करनाल के गोल्डन मोमेंट्स में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि

हरविंदर कल्याण अध्यक्ष विधानसभा हरियाणा प्रदेश तथा राष्ट्रीय चेयरमैन प्रीतपाल पन्नू नेशनल प्रेसिडेंट अश्विनी शेट्टी,नेशनल सेक्रेटरी ब्रह्म स्वरूप एवं जापान तथा मोरिशस, इंग्लैंड से आए अतिथियों द्वारा पूरे देश के समाजसेवियों के साथ जनपद के दिलीप दुबे को समाज सेवा तथा रक्तदान सेवा के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन हिंडालको रेणुकूट व निफा उतर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे रेणुकूट ने किया तथा उतर प्रदेश के लगभग 200 डेलिगेशन का नेतृत्व भी किया। इस दौरान निफा जिलाध्यक्ष अमित चौबे कोऑर्डिनेटर अफ़सार रजा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए बताया कि सोनभद्र जिले से 5 समाजसेवी सम्मिलित हुए जिसमे दो को यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया जो विकाश शर्मा मेल व स्नेहा सिंह रहे स्नेहा सिंह को स्टेट लेवल का अवार्ड मिला जिसमे दस हज़ार नगद राशि भी प्रदान किया।


वही अमित चौबे को बेस्ट जिलाध्यक्ष का सम्मान दिया गया। फाउंडर चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू एवं टीम व निफा परिवार का आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर हिंडालको डाई शॉप समेत पूरे नगरवासी व जिले में खुशी की लहर है हिमांशु श्रीवास्तव,शैलेन्द्र पांडेय, चंद्रजीत यादव, संजीव सिंह,अमित शर्मा, राजीव गोयल,आलोक अग्रवाल,राजेश गुप्ता, मुकेश दुबे,राजश्री वर्मा,शिखा सिंह,रीना उपाध्याय, वंदना ने दिलीप दुबे व उनके परिवार को हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क