Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

क्या पुणे की पिच देखकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी घबरा गए? कीवी खिलाड़ी ने बताया क्या है असल कारण

Follow

Published on: 23-10-2024
 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को जहां कीवी टीम ने 8 विकेट से अपने नाम किया था तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच की पिच को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा देखने को मिल रही है, जिसमें ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ये स्पिनर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। ऐसे में न्यूजीलैंड टीम के लिए ये किसी बड़ी टेंशन से कम नहीं है क्योंकि वह इस सीरीज में 1-0 से आगे हैं और ऐसे में उनकी कोशिश पुणे टेस्ट को जीतने पर होगी ताकि सीरीज में अजेय बढ़त ली जा सके। वहीं पुणे टेस्ट मैच की पिच को लेकर अब न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी डेरिल मिचेल का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ये साफ कि उनकी टीम को जिस तरह के हालात मिलेंगे उसमें सही तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे।

हम विकेट नहीं बदल सकते हैं

डेरिल मिचेल ने पुणे टेस्ट मैच की पिच को लेकर कहा कि हमें इस बात से खुशी है कि हम पहला टेस्ट मैच जीतने में कामयाब हुए लेकिन हमारी कोशिश वर्तमान में रहने की होती है ताकि खुद को बेहतर स्थिति में रखा जा सके। वहीं पुणे की पिच को हम नहीं बदल सकते, वह जैसी है वैसी ही रहेगी ऐसे में हमें यहां के हिसाब से अपना तालमेल बैठना होगा और मुझे उम्मीद है कि हम बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर खेलने उतरेंगे, जिसमें रन बनाने के साथ 20 विकेट लेने का भी तरीका शामिल होगा। हमारे सामने जिस तरह की सतह होगी हमें उसी अनुसार खेलना होगा। बता दें कि कीवी टीम को पहले मुकाबले में गेंदबाजी के लिए काफी बेहतर हालात मिले थे, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की पहली पारी को सिर्फ 46 रनों के स्कोर पर ही समेट दिया था।

सभी देशों में खेलने की अलग-अलग चुनौतियां होती हैं

इस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जहां बेंगलुरु में खेला गया तो वहीं दूसरा टेस्ट अब पुणे के मैदान पर खेला जाएगा, जबकि तीसरा टेस्ट मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इसको लेकर डेरिल मिचेल ने अपने बयान में आगे कहा कि सभी देशों में खेलने की अलग-अलग चुनौतियों होती हैं। यहां के मुकाबले आपको श्रीलंका में अलग तरह की स्पिन के लिए विकेट मिलेगा। वहीं यहां पर हमें जहां पुणे में काली मिट्टी की पिच पर खेलना है तो वहीं मुंबई में लाल मिट्टी की पिच मिलेगी जिसमें दोनों का स्वभाव अलग होता ऐसे में मुझे भरोसा है कि हम दोनों टेस्ट में बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क