Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डीजीएमएस जांच में मिली कलिंगा कंपनी में अनियमितताएं, 15 दिन में कार्रवाई के निर्देश

Published on: 25-07-2025

ख़ान उप महानिदेशक पीके सिंह के दौरे से एनसीएल में रही अफ़रातफ़री का माहौल

शक्तिनगर(सोनभद्र)। आरटीआई कार्यकर्ता राघवेन्द्र प्रताप सिंह की शिकायत पर ख़ान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), वाराणसी द्वारा एनसीएल की खड़िया व अमलोरी खदान क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत केसीसीएल (कलिंगा कंपनी) में की गई जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।डीजीएमएस वाराणसी के निरीक्षण दल ने मौके पर खदानों का दौरा कर माइन वोकेशनल ट्रेनिंग रूल्स 1966, कोयला खदान विनियम 2017 तथा माइन रूल्स 1955 के तहत एनसीएल प्रबंधन व ठेका कंपनी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में 15 दिनों के भीतर सभी अनियमितताओं पर ठोस कार्रवाई कर डीजीएमएस कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस जांच की पुष्टि के लिए शुक्रवार को ख़ान उप महानिदेशक (यांत्रिक) पी.के. सिंह, ख़ान निदेशक और उप निदेशक (खनन), वाराणसी क्षेत्र ने एनसीएल खड़िया व दुद्धीचुआ परियोजनाओं का निरीक्षण किया। शिकायतों की समीक्षा करते हुए श्री सिंह ने एनसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया कि चिन्हित खामियों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र दूर किया जाए और इसकी रिपोर्ट डीजीएमएस वाराणसी कार्यालय तथा धनबाद मुख्यालय को प्रेषित की जाए। जांच के दौरान खदान क्षेत्र में जो प्रमुख अनियमितताएं सामने आईं, उनमें शामिल हैं- प्रशिक्षण मानकों की अनदेखी, सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, कैंटीन और रेस्ट शेल्टर का अभाव, खदान ब्लास्टिंग श्रमिकों में विस्फोटक सामग्री रखरखाव हेतु अति आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण का अभाव,इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए डीजीएमएस ने एनसीएल के निदेशक एस.पी. सिंह को भी उत्तरदायी ठहराते हुए स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयसीमा में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जाती तो प्रबंधन व संबंधित कंपनी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस जांच के बाद एनसीएल खदान क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है, वहीं मजदूर संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क