Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मां दुर्गा को भक्तों ने विसर्जन के साथ दी विदाई

Published on: 13-10-2024

-नाचते गाते निकाली शोभा यात्राये, मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पुलिस की निगरानी में धूमधाम से विसर्जन

खीरो, रायबरेली। नवरात्रि महापर्व के समापन के बाद शनिवार देर शाम खीरो ब्लॉक के विभिन्न गांवों के पांडल्लो में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा के साथ नहर या गंगा तट पर भूमि गत विसर्जन किया गया। भक्तों ने नाचते-गाते हुए मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी और आरती उतारकर विसर्जन किया।

ग्राम बेहटा सातनपुर व क्षेत्र के अन्य गांवों से भी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकली, जिला प्रशासन ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना से बचा जा सके। लल्ला खेड़ा चौकी प्रभारी ने गोनामऊ नहर के पास बैरिकेटिंग लगाई, ताकि भक्त गहरे पानी में न जा सकें।

पब्लिक राइट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शुभम शर्मा ने बताया की युवाओं के अंदर आत्मज्ञान का होना जरूरी क्यों है। क्योंकि आजकल हमारी युवा पीढ़ी गलत दिशा में जा रही है। युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ ईश्वर भक्ति में भी लगाया जाए। हमें किसी न किसी रूप में इसे पूरा भी करना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हमें हमेशा आगे आना चाहिए।

युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना, उसे अच्छे-बुरे की समझ करवाकर भी हम अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज की युवा आधुनिकता के रंग में अपने संस्कारों, नैतिकता और बड़ो का आदर सम्मान करना भूलती जा रही है। हमारा दायित्व है कि युवा पीढ़ी को सही मार्ग दिखाएं, ताकि आने वाला कल अच्छा हो। समय समय पर हर ग्राम सभा में युवाओं की समतिया गठित कर के भक्ति कार्यकर्म कराते रहना चाहिए।

इस मौके पर बेहटा सातनपुर निवासी कुदीप, सुनील, शिवम शर्मा, मोनू, रोहित, संदीप, बाबा देवी चरण, सोनू, राजबिहारी व सिमियागढ़ी निवासी कमल, अवधेश, रोहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क