Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सिनवार की मौत के बावजूद, हमास ने इजरायली बंधकों को रिहा करने से किया इनकार, देते हुए कहा ये बयान

Follow

Published on: 19-10-2024

येरूशलमः अपने मुखिया याह्या सिनवार की मौत के बाद भी हमास ने हार नहीं मानी है। इस संगठन ने सिनवार की मौत हो जाने के बाद भी इजरायली बंधकों को तत्काल रिहा करने से मना कर दिया है। उसने कहा है कि जब तक गाजा में युद्ध विराम नहीं हो जाता, तब तक वह बंधकों को रिहा नहीं करेगा। इससे पहला शुक्रवार को हमास ने गाजा में अपने नेता याह्या सिनवार के इजराइली बलों के हमले में मारे जाने की पुष्टि की।

चरमपंथी संगठन ने अपना यह रुख दोहराया कि एक साल पहले इजरायल से बंधक बनाए गए लोगों को तब तक नहीं छोड़ा जाएगा , जब तक गाजा में संघर्ष विराम नहीं होता और इजराइली सैनिकों की वापसी नहीं होती। इससे एक दिन पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि जब तक बंधकों को रिहा नहीं किया जाता तब तक देश की सेना लड़ती रहेगी और हमास को कमजोर करने के लिए गाजा में तैनात रहेगी। दोनों पक्षों का यह रुख इस बात का संकेत देता है कि दोनों ही संघर्ष को समाप्त करने के करीब नहीं हैं।

अमेरिका ने सिनवार की मौत को बताया था निर्णायक मोड़

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और दुनिया के अन्य नेताओं ने कहा है कि सिनवार की मौत एक ऐसा निर्णायक मोड़ है, जिसका इस्तेमाल रुकी हुई संघर्ष विराम वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए होना चाहिए। कतर में रहने वाले सिनवार के सिपहसालार खलील अल-हैया ने कहा, ‘‘गाजा में हमलों के समाप्त होने और गाजा से सैनिकों की वापसी से पहले वो कैदी आपके पास नहीं लौटेंगे।’’ हैया ने अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में हुई कई दौर की संघर्ष विराम वार्ता के दौरान समूह के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। हमास ने बयान में सिनवार को नायक बताया है और कहा है कि ‘‘वह एक वीर शहीद के रूप में उभरे, आगे बढ़े और पीछे नहीं हटे, अपने हथियार लहराए, अग्रिम मोर्चे पर कब्जा करने वाली सेना से भिड़ गये और उसका सामना किया।’’

गाजा में बदल सकता है युद्ध का समीकरण

इजरायली सैनिकों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में सिनवार की मौत गाजा युद्ध के समीकरण को बदल सकती है। दूसरी ओर इजरायल दक्षिणी लेबनान में जमीनी सैनिकों के साथ हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने हमले को जारी रखे हुए है और देश के अन्य क्षेत्रों में हवाई हमले कर रहा है। इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से हिजबुल्लाह ने लगभग हर दिन इजरायल में रॉकेट दागे हैं। हमास और हिजबुल्लाह दोनों को ईरान का समर्थन प्राप्त है, जिसने सिनवार को शहीद बताया जो इजरायल को चुनौती देने के लिए दूसरों को प्रेरित कर सकता है। इजरायल ने गाजा में हमास को राजनीतिक रूप से तबाह करने का संकल्प लिया है और सिनवार को मार गिराना सेना की शीर्ष प्राथमिकता में था।

गाजा में हैं अभी कितने बंधक

हमास ने इजरायल के करीब 238 लोगों को बंधक बना रखा था। गाजा में अभी करीब 100 बंधक हैं और इजरायल के अनुसार करीब 30 बंधक मारे जा चुके हैं। उधर लेबनानी चरमपंथी समूह हिजबुल्ला ने शुक्रवार को इजरायली सैनिकों के खिलाफ लड़ाई का एक नया चरण शुरू करने की कसम खाई। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने सिनवार को श्रद्धांजलि देते हुए एक बयान जारी कर कहा कि वह इराकी नेता सद्दाम हुसैन के उलट युद्धभूमि में मारा गया है, छिपते हुए नहीं। जबकि सद्दाम हुसैन को फांसी दे दी गई थी। (भाषा)

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क