Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : 50 नवनियुक्त सहायक आचार्य को उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Follow

Published on: 02-09-2025

ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से दायित्व निर्वहन के निर्देश एवं उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित/विज्ञान, कक्षा 6 से 8) के कुल 55 पदों पर राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 50 नवनियुक्त सहायक आचार्य को उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

वहीं राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 5 सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह एवं जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और सरकार की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा हमारे बच्चों के भविष्य को दिशा देने में आपकी भूमिका अतुलनीय है। आप अपनी प्रतिभा का सही उपयोग करें। प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

शिक्षक से अधिक महत्त्वपूर्ण कोई कार्य नहीं है। आप बच्चों को सही मार्ग दिखा सकते हैं। बच्चों की प्रतिभा और उनके प्रदर्शन के बीच जो अंतर है उसे पाटने का कार्य आपको करना है। उनमें समस्याओं को सुलझाने की क्षमता है, उसे निखारना है और सही दिशा प्रदान करनी है।

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि यह आप सभी के जीवन का नया अध्याय है। व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए आप बेहतर से बेहतर योगदान दें। नवीन विचार लेकर आएं। ज्ञान के स्रोत अनेक हो गए हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस युग में बच्चों का दृष्टिकोण तेजी से बदल रहा है। अतः शिक्षक भी स्वयं को नए परिवेश में ढालें और अपने महत्व को समझें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क