Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

देहरादून:सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नही होगा बर्दाश्त, भूमि खुर्दबुर्द की शिकायतों पर त्वरित करें एसडीएम: डीएम

Follow

Published on: 29-10-2024

देहरादून।   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 86 शिकायत प्राप्त हुई। आज प्राप्त शिकायतों में अधिकत्तर शिकायत भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, आपसी विवाद, सहित शिक्षा, विद्युत, एमडीडीए, नगर निगम जलसंस्थान, जिला पंचायतीराज आदि विभागों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई।  जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध कृत कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विकानगर क्षेत्र अंतर्गत  क्लासिक बार के समीप डॉक्टरगंज ग्राम पंचायत नवाबगढ़ में भू माफिया द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को त्वरित कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देश:
– महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी।
– जनता दर्शन/जनसुनवाई प्राप्त शिकायतों को गंभीरता के साथ समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी।
– जनसुनवाई में ग्राम ठारण  कुनवा  में पेयजल योजना से संयोजन न करने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता पेयजल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
– मौजा चक रायपुर परगना परवाजून तहसील सदर में रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत, ग्राम छमरोली में ग्राम समाज की भूमि  पर भूमाफियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
– हुवाला माफी में भू माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि खुर्द बुर्द करने तथा स्थानीय काश्तकारों को धमकाने परेशान करने की शिकायत एसडीएम सदर को त्वरित कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
– ग्राम बायला चकराता निवासी महिला द्वारा शिकायत की कि  उनके द्वारा ईस्टहॉपटाउन में  भूमि क्रय कर अन्य व्यक्ति को देखभाल हेतु दी गई अब वह व्यक्ति भूमि पर अपना हक जता रहा है तथा मारपीट कर रहा है, जिस पर एसडीएम विकासनगर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
– विधानसभा चकराता अंतर्गत त्यूणी तहसील में जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाने के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जनसुनवाई में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभाग न किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी को कारण पूछने के निर्देश दिए।
– जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी  सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क