Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

दीपिका पादुकोण की बेटी और रणबीर कपूर की लाडली राहा में एक खास बात कॉमन, दोनों के नामों का मतलब ‘शांति’ से जुड़ा है

Follow

Published on: 09-10-2024

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक महीने पहले ही मम्मी-पापा बने हैं। पिता बनने के बाद कई कार्यक्रमों में रणवीर सिंह नजर आए, लेकिन दीपिका पादुकोण अभी तक किसी शो में शामिल नहीं हुई हैं। वो अपनी बेबी गर्ल को पूरा वक्त दे रही हैं। ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च पर फैंस को उम्मीद थी कि दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंचें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार भी रणवीर सिंह अकेले ही पहुंचे। कार्यक्रम में रणवीर दीपिका की कमी को उनकी बातों से पूरी किया और बताया कि वो बेबी की देखभाल में व्यस्त हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहां कि अभी दीपिका बेबी ख्याल रख रही हैं और रात में मेरी ड्यूटी है, इसलिए मैं हाजिर हूं। इससे साफ है कि दोनों मिलकर बेबी गर्ल का ख्याल रख रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग के दौरान दीपिका उनकी बेटी के साथ गर्भवती थीं। उन्होंने ‘सिंघम अगेन’ को बेटी की डेब्यू फिल्म कहा है।

आखिर क्या है कॉमन

रणवीर ने आगे अपनी और दीपिका की बेटी को ‘बेबी सिम्बा’ कहा, जो रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स में उनके किरदार का छोटा वर्जन है। दुनिया में आने से पहले ही रणवीर और दीपिका की बेटी ने तकनीकी रूप से मनोरंजन उद्योग में अपनी शुरुआत कर दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे तो बता दें कि दीपिका जब शूटिंग कर रही थीं तो बेबी पेट में ही थी, ऐसे में पापा इसे ही बेबी गर्ल का डेब्यू करार दे रहे हैं। वैसे ऐसा करने वाली वो पहले स्टार किड नहीं हैं। इससे पहले भी एक स्टारकिड मम्मी की कोख में ही डेब्यू कर चुकी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (2023) की शूटिंग के दौरान बेटी राहा कपूर के साथ गर्भवती थीं। एक्शन थ्रिलर की शूटिंग के दौरान वह घर से दूर थीं, तभी उन्हें राहा की पहली किक महसूस हुई। आलिया ने अपने अभिनेता पति रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया के बारे में भी बताया। साथ ही आलिया ने भी रणबीर कपूर की तरह ही कहा था कि उनकी बेटी राहा भी फिल्म का हिस्सा थीं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सितारे

दीपिका और आलिया दोनों ही शूटिंग के दौरान गर्भवती थीं, जिसका मतलब है कि उनकी बेटियां जन्म से पहले ही सुपरस्टार माताओं की तरह स्टार बन गईं। यह सुनने में कितना अलग और मजेदार लगता है, जहां दीपिका और रणवीर नए पेरेंट्स के रूप में अपना एक महीना ही पूरा किए हैं, वहीं रणबीर और आलिया इस साल नवंबर में अपनी बेटी राहा का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इसके अलावा वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ‘सिंघम अगेन’ में साथ नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ रिलीज के लिए तैयार है। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भी फिर एक साथ संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसमें विक्की कौशल भी हैं

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क