Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

दरभंगा रेलवे पर 1.61 करोड़ का जुर्माना, तालाबों में गंदा पानी बहाने का आरोप

Follow

Published on: 18-09-2024

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (BSPCB) ने दरभंगा रेलवे जंक्शन पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देश पर 1 करोड़ 61 लाख 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई पिछले 1289 दिनों से दरभंगा शहर के प्रमुख तालाबों—हराही और दिग्घी—में गंदा पानी बहाने के कारण की गई है। BSPCB की जांच में यह साफ हुआ कि रेलवे द्वारा इन तालाबों में लगातार प्रदूषण किया जा रहा है, जिससे इनका प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है।

दरभंगा को ‘तालाबों का शहर’ कहा जाता है, और शहर के बीचोबीच स्थित पांच बड़े तालाबों में हराही तालाब, जो दरभंगा जंक्शन के सामने है, प्रदूषण और अतिक्रमण के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। कई योजनाएं तालाबों के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प के लिए बनीं, लेकिन अतिक्रमण की वजह से ये योजनाएं कभी पूरी नहीं हो पाईं।

‘तालाब बचाओ अभियान’ के अधिवक्ता कमलेश कुमार मिश्र के अनुसार, BSPCB की कमेटी ने पुष्टि की कि दरभंगा रेलवे तालाबों को गंदे पानी से प्रदूषित कर रहा है। इसके आधार पर रेलवे पर जुर्माना लगाया गया और NGT ने निर्देश दिया है कि यह जुर्माना राशि पांच दिनों के भीतर जमा की जाए। साथ ही, रेलवे को तालाबों में गंदे पानी के बहाव को रोकने के लिए एक स्थायी समाधान के रूप में वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया है।

#SaveDarbhangaPonds #RailwayPollution #NGTAction #BSPCB #DarbhangaEnvironment

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क