Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : मेडिएशन फॉर नेशन अभियान को सफल बनाने को लेकर मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ डालसा सचिव ने किया बैठक आयोजित

Follow

Published on: 10-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार मेडिएशन फॉर नेशन अभियान के तहत पूर्वीसिहभूम जिले में 90 दिनो का विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने सभी मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ बुधवार को न्याय सदन सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मेडिएशन फॉर नेशन अभियान 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक 90 दिनो के लिए चलेगा। डालसा सचिव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में 01 जुलाई से पूर्वी सिंहभूम जिले में भी यह अभियान शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी मध्यस्थ अधिवक्ताओं से अपने कार्यों में तेजी लाने को कहा, ताकि अधिक से अधिक वादों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक वाद, सड़क दुर्घटना वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक वाद, रोजगार व सेवा संबंधित विवाद, अपराधिक समनीय वाद, उपभोक्ता संबंधी वाद, ऋण वसूली वाद, बटबारा संबंधी वाद, मकान मालिक व किरायेदार वाद, भू अर्जन वाद सहित अन्य उपयुक्त लंबित वादों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से किया जाना है।

संबंधित पक्षकार या तो न्यायालय के माध्यम से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा अपने लंबित वादों को मध्यस्थता केन्द्र, न्याय सदन पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को भेज सकता है।

मेडिएशन फॉर नेशन अभियान का पूरे जिले में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार भी कराया गया है , ताकि लोग इस अभियान का लाभ लेकर वे अपना समय, खर्च आदि बचाते हुए अपने विवादों का शीघ्र समाधान कर सकते हैं।

बैठक में के के सिन्हा, बी कामेश्वरी, बिमल पांडेय, राजेश दास, प्रीति मुर्मू , सोमा दास, कृष्णा जी प्रसाद, मौसमी चौधरी समेत अन्य मध्यस्थ अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क