Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में “जिज्ञासा” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

Published on: 09-09-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में 09 सितंबर 2025 को सीएसआईआर जिज्ञासा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रीति उमराव (सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट, सीएसआईआर-जिज्ञासा, एनबीआरआई लखनऊ) तथा मोहित तिवारी (प्रोजेक्ट एसोसिएट) विद्यालय पधारे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने दोनों विशिष्ट अतिथियों का परिचय सम्पूर्ण विद्यालय परिवार से कराया और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु प्रेरित किया। डॉ प्रीति उमराव ने विद्यार्थियों को जिज्ञासा कार्यक्रम की जानकारी दी तथा बताया कि किस प्रकार सीएसआईआर प्रयोगशालाओं में नवीनतम तकनीकी नवाचार हो रहे हैं। इसके बाद विद्यार्थियों ने अनेक एसटीईएम गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें ब्रेन कैप बनाना, फोल्डस्कोप माइक्रोस्कोप की कार्यप्रणाली समझना, कागज़ को मोड़कर एवं काटकर पत्तियों की संरचना तैयार करना जैसी हैंड्स-ऑन गतिविधियाँ सम्मिलित थीं। वहीं मोहित तिवारी ने विद्यार्थियों को फ्लोरीकल्चर (फूलों की खेती एवं उससे जुड़ी संभावनाओं) के बारे में विस्तार से बताया। पूरा कार्यक्रम जीवंत और संवादात्मक रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक उत्तर दिया।कार्यक्रम के संचालन एवं सफलता में अनुराग गुप्ता, श्रीमती जोसफिन एक्का तथा अर्चना तिवारी का विशेष सहयोग रहा। अंत में मृत्युंजय सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क