Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एक और सड़क व नाली निर्माण कार्य का पार्षद राम नरेश रावत ने किया शिलान्यास

Published on: 26-10-2023

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर वार्ड द्वितीय में दिनांक 25/10/2023 को शमा बिहार कालोनी में राज नारायण चौबे के घर से आरिफ कमाल के घर होकर अविनाश चंद रावत के घर तक कच्ची जर्जर सड़क का पार्षद राम नरेश रावत के द्वारा 250 मीटर लंबी और पांच मीटर चौंडी इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

शमा बिहार कालोनी में 250 मीटर लंबी 5 मीटर चौंडी इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कार्य डूडा विभाग के द्वारा करवाया जा रहा है। वार्ड के पार्षद राम नरेश रावत नेवार्ड सरोजनी नगर प्रथम की अपनी पुरानी प्रथा को जारी रखते हुए वार्ड के भाजपा कार्यकर्त्ता सेक्टर सायोजक सूर्य प्रकाश मिश्रा से अपनी उपस्थिति में नारियल तुड़वाकर विधि विधान से पूजा पाठ करवाकर कार्य का शिलान्यास करवाया।

इंटरलाकिंग सड़क नाली का निर्माण कार्य 30 लाख रुपए की लागत से डूडा विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट के साथ वार्ड अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, प्रीतम सिंह, राजन गुप्ता, नवीन त्रिवेदी, कुर्बान अली, जहीर खान, राम कृष्ण वर्मा, शालू त्रिवेदी, अजमत अली, डाक्टर रियाज अहमद, उबैद अली, दीना नाथ ओझा, नीरज गोस्वामी, महेंद्र त्यागी, रामेश्वर त्यागी, ताज खान, इफ्तिखार खान, राजू सिंह, सुरेंद्र रावत, राज नारायण चौबे, सतीश रावत, जयराम यादव, रामेश्वर त्यागी, राजू सिंह, सुरेंद्र रावत, आशीष शुक्ला वा कालोनी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लोगो ने रोड निर्माण की खुशी में आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विधायक राजेश्वर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल को धन्यवाद किया और कहा विधायक राजेश्वर सिंह, सांसद कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल के अथक प्रयास से ही इंटरलॉकिंग सड़क नाली का निर्माण कार्य डूडा विभाग से निर्मित हो पा रहा है।

20 वर्षो से यहां के निवासी दलदल वा कच्ची सड़क पर रह रहे थे। यहां के निवासियों बच्चो को मरीजों को स्कूल अस्पताल आने जाने में बहुत समस्या होती थी जो कि अब स्थानीय लोगो को पक्की सड़क निर्मित होकर मिलने जा रही है। यह सब विधायक राजेश्वर सिंह के अथक प्रयास से हो पा रहा है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क