Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नगर पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर, भाजपा नेता ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन,कार्यवाही की मांग

Follow

Published on: 19-09-2024

सोनौली, महाराजगंज। सोनौली नगर पंचायत में बिना टेंडर प्रक्रिया के ही चहेते ठेकेदारों से मिलीभगत कर कई निर्माण कार्य कराए गए हैं और इस संबंध में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के महाराजगंज जिला कार्यकारी सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने यह आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र एसडीएम नौतनवा को सौंपा है, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। एसडीएम को सौंपे गए पत्रक में बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1, अंबेडकर नगर में मुख्य मार्ग से आइडियल पब्लिक स्कूल तक 110 मीटर नाली और सीसी रोड का निर्माण बिना टेंडर प्रक्रिया के ही कराया गया है। इस परियोजना की लागत 14 लाख 35 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसी प्रकार, वार्ड नंबर 6, गांधीनगर में पीडब्ल्यूडी रोड से मस्जिद होते हुए बिस्मिल्लाह के घर तक 100 मीटर नाली सड़क का निर्माण कार्य जारी है, जिसमें नाली और ईजिंग का काम पहले ही पूरा हो चुका है।

इस परियोजना का भी टेंडर नहीं कराया गया है, और इसकी अनुमानित लागत 10 लाख 93 हजार रुपये है। इसके अलावा, वार्ड नंबर 13, बिस्मिल नगर में अधया के घर से मोहम्मद नसीम के घर तक 11 मीटर नाली सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें नाली का निर्माण पूरा हो चुका है। इस परियोजना की लागत 11 लाख 4 हजार रुपये है। वार्ड नंबर 11, बाल्मीकि नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी 31 लाख 65 हजार रुपये का कार्य बिना टेंडर के कराया जा रहा है। इन सभी कार्यों को श्रमदान घोषित कराया जाना जनहित में आवश्यक बताया है।

भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि 29 अगस्त 2024 को नगर पंचायत सोनौली द्वारा अल्पकालिक ई-निविदा सूचना पत्रांक संख्या 116 के तहत टेंडर आमंत्रित किया गया था, किंतु अभी तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। इसके बजाय, नगर पंचायत 20 सितंबर 2024 को टेंडर खोलने की कार्रवाई कर रही है, जो कि भ्रष्टाचार का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने अपने चहेते ठेकेदारों को ठेके देने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने की योजना बना रखी है। श्री जायसवाल ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क