Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

Published on: 08-03-2025

विजय वर्मा

  • तीन शिकायतों मे एक का भी मौके पर नहीं हुआ निस्तारण 

पाटन, उन्नाव। बिहार थाना परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह ने की। समाधान दिवस के दौरान मात्र तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

बैठक में उपजिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा की और उपस्थित फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि जनता को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान दिवस में आए फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व से जुड़ी समस्याएं और पुलिस संबंधी शिकायतें रखीं, लेकिन किसी भी समस्या का मौके पर हल नहीं हो सका । इसको लेकर फरियादियों में निराशा देखी गई।

इस मौके पर थाना प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी, लेखपाल और अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

फरियादियों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क