Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एडीएम व एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Published on: 01-02-2025
  • कुल 33 शिकायतों में 4 का हुआ मौके पर निस्तारण

महराजगंज, रायबरेली। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ व एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 33 शिकायतें आई। जिसमें राजस्व से संबंधित 11 पुलिस से संबंधित 12 विकास से संबंधित 5 और अन्य 5 शिकायतें आई।जिसमें 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

बछरावां थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर मजरे सरैंया के रहने वाले सूरज लाल पुत्र स्वर्गीय राम खेलावन ने एडीएम को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके द्वारा बीते 2 साल पहले गांव में ही एक भूमि खरीदी गई थी।जिसको गांव के कुछ अराजकतत्वो द्वारा जबरन कब्जा कर नींव डाल ली गई है मामले में एडीएम ने जांच के निर्देश दिए।

महराजगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव जमुरवां के रहने वाले कृष्ण कुमार पुत्र रामहेत ने एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 50% विकलांग हैं और वह बहुत गरीब है, उसके पास मनरेगा जॉब कार्ड नहीं है, जिसके चलते वह मनरेगा में काम नहीं कर पा रहा है, एसडीएम सचिन यादव ने बीडीओ महराजगंज को निराकारण कराने का आश्वासन दिया।

महराजगंज बछरावां मार्ग पर बावन बुजुर्ग बल्ला के पास पुलिया टूटी होने से हादसे की आशंका की शिकायत सामूहिक रूप से लोगों द्वारा की गई। इस पर एडीएम प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के मौजूद जेई से नाराज़गी जताई और एसडीओ से तत्काल पुलिया को लेकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर सकतपुर के गंगादीन ने तहसीलदार मंजुला मिश्रा को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही व्यक्ति द्वारा तालाब की जमीन को पाटकर उस पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिसपर तहसीलदार ने क्षेत्रीय कानूनगो को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस मौके पर नायब तहसीलदार उमेशचंद्र त्रिपाठी बीडीओ वर्षा सिंह कोतवाल जगदीश यादव बछरावा थानेदार ओम प्रकाश तिवारी, शिवगढ़ थानेदार श्याम कुमार पाल, उपखंड अधिकारी रमेश सोनी, अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा,राजस्व निरीक्षक उमेश चंद्र दीक्षित,आबिद अली, लेखपाल राजीव मिश्रा, दर्शिता श्रीवास्तव, राजेश कुशवाहा, विपिन मौर्य, अमित शुक्ला सहित सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क