Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

समर कैंप में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Follow

Published on: 05-06-2025

लखनऊ। चिनहट देवा रोड स्थित बाराबंकी के बंकी ब्लॉक के न्याय पंचायत खसपरिया अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय माती में गुरुवार को समर कैंप के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना और योगाभ्यास से हुई, जिसमें बच्चों ने मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। इसके बाद विद्यालय परिसर में नीम का पौधरोपण किया गया और सभी ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। समर कैंप में प्रस्तुत किए गए लघु नाटक ने सबका ध्यान खींचा।

इस नाटक में बच्चों ने पेड़ों के महत्व को रेखांकित करते हुए यह बताया कि पेड़ न केवल हमारे जीवनदायिनी हैं, बल्कि वे पर्यावरण संतुलन के मुख्य आधार भी हैं। इस मौके पर चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने “हरित पृथ्वी”, “जल ही जीवन है” जैसे विषयों पर सुंदर और सृजनात्मक चित्र बनाए। रंगोली में धरती, वृक्ष और नदियों की आकर्षक झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर समर कैंप का संचालन कर रहे प्राथमिक विद्यालय माती के शिक्षामित्र आनन्द प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों के माध्यम से हम यह संदेश समाज तक पहुँचाना चाहते हैं कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का कार्य नहीं है, यह जीवन भर का संकल्प है। बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव पैदा करना बेहद जरूरी है।

वहीं विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका किरन विश्वकर्मा ने भी बच्चों की मेहनत और सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता तो बढ़ती ही है, साथ ही वे सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझने लगते हैं।

कार्यक्रम में अनुदेशक संगीता विश्वकर्मा तथा नन्ही कली एनजीओ से आकांक्षा वर्मा ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं सभी ने मिलकर बच्चों को प्रेरणा दी कि वे पेड़ों को सिर्फ लगाएँ नहीं, बल्कि उन्हें बड़ा होते देखने की जिम्मेदारी भी निभाएँ। इस अवसर पर अजमल, प्रिया, जीनत, शरद, अहमद, निधि, उम्मेतुबा, प्रीती, राखी, दीक्षा, यशी, जैनब, सानिया, रेशमा, जासमीन, आरती, शिवा, साजिया, गुलशन सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने पर्यावरण की रक्षा का शपथ लेकर यह दिखा दिया कि आने वाली पीढ़ी जागरूक है और हरियाली से ही खुशहाली लाना चाहती है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क