Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मुख्य सचिव ने रायबरेली से प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा

Published on: 28-12-2024
  • कार्याे में मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए: मुख्य सचिव

रायबरेली। महाकुंभ-2025 के आयोजन को लेकर जनपद में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा लगातार चल रही है, जिसके दृष्टिगत मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन मनोज कुमार सिंह ने आज लखनऊ से प्रयागराज जाते समय रायबरेली – प्रयागराज जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया तथा एनएचएआई के अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी निर्माण कार्याें का समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दियें और कहा कि कार्याें में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़कों में साइनेज बोर्ड लगाये जायें, समस्त होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित कराते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जायें, सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किये जायें।

जिससें कि श्रद्धालुओं के अवागमन व ठहरने में कोई असुविधा न हों। उन्होंने कहा कि आयोजन के समय प्रयागराज जाने वाले मार्गों व चौराहों पर कुम्भ आयोजन के समय यातायात पुलिस की तैनाती की जायें, निरन्तर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग का कार्य कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई समस्या उत्पन्न न हों।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 शासन अजय चौहान, सदस्य प्रशासन एनएचएआई विशाल चौहान, मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क