Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

छत्तीसगढ़: स्कूली बच्चों को कानून की जानकारी, निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ का सराहनीय प्रयास

Published on: 21-09-2025

चिरमिरी (एमसीबी)। स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश हाई सेकेंडरी स्कूल, गोदरी पारा में स्कूली छात्रों को कानून की जानकारी देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अधिवक्ता समर सिंह ने किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता नाथू सिंह परमार, जगन्नाथ और महिला अधिवक्ताओं ने छात्रों को ट्रैफिक नियम, साइबर क्राइम, नारी सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि समाज में बढ़ते अपराधों और घटनाओं से किस प्रकार कानूनी जानकारी और सतर्कता के जरिए बचा जा सकता है।

निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन का योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन, छत्तीसगढ़ की सक्रिय भूमिका रही। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिचर्ड स्टीफन स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों को कानून की बारीकियों को समझने की प्रेरणा दी।

संगठन द्वारा छात्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन की ओर से उत्कृष्ट ज्ञानवर्धक प्रश्नों के उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए।

छात्रों ने इस आयोजन को शैक्षिक और प्रेरणादायी बताते हुए इसकी सराहना की। वहीं स्कूल के प्राचार्य डॉ. डी.के. उपाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में मददगार होते हैं और यह जानकारियाँ उनके जीवन में व्यावहारिक रूप से काम आती हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क