Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रायबरेली एसपी की कानून व्यवस्था की व्यापारी मासिक बैठक में चौहान गुट के गूंजे मुद्दे

Published on: 14-02-2025
  • कहा हर जगह सिर्फ व्यापारी का ही शोषण होता है,अब बर्दाश्त नहीं होगा – जीसी सिंह चौहान

एसके सोनी 

रायबरेली। एसपी डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था को लेकर जनपद की विभिन्न तहसीलों के व्यापार मंडल के साथ किरण हॉल में मासिक बैठक आयोजित हुई। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट अपनी टीम के साथ बैठक में उपस्थित होकर व्यापारियों की समस्याओं के मुद्दे व जल्द समाधान के लिए आवाज बुलंद की।

चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने कहा कि जिले का व्यापारी और किसान जब अपने काम से सिविल लाइन आता है तो उसकी खड़ी गाड़ियों के चालान कर दिया जाता है। शहर में छोटे छोटे नाबालिक बच्चे ई रिक्शा चला रहे हैं जिससे दुर्घटना के साथ ट्रैफिक जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बात रखी कि सर्राफा व्यापारी के पास अगर कोई जेवरात आधार आईडी के साथ गिरवी रखता है तो हमारे सर्राफा व्यापारी को परेशान किया जाता है मुकदमा लिखा जाता है जबकि मुकदमा दोनों के खिलाफ लिखकर आधार आईडी के आधार पर उस पर कार्यवाही की जानी चाहिए। जिले की सभी तहसीलों पर ब्लॉक स्तर पर व्यापार मंडल की बैठक में पुलिस विभाग भी सम्मिलित हो आदि समस्या को रखा।

जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

इस बैठक में चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ मो0 उमर, एसके सोनी, राजेश सिंह, इम्तियाज़ ख़ान, अमित मिश्रा, आशीष कुमार, मो0 हसन, चित्रेश कुमार, भगवानदीन, देशराज धुरिया, रामप्रकाश पाल, भगवान बख्श सिंह, कृष्ण कुमार अलावा व्यापार मंडल की सभी इकाई के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क