Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चंडीगढ़:कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल

Follow

Published on: 04-11-2024

चंडीगढ़। बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर तीखा हमला किया। दुग्गल ने कहा, कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है। लोकतंत्र में लोकमत की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने पूर्व सांसद रणदीप सुरजेवाला का नाम लेते हुए कहा कि 2019 में सुरजेवाला चुनाव हार गए थे और उन्हें जमानत भी बड़ी मुश्किल से बचानी पड़ी थी। दुग्गल ने यह भी कहा कि राजस्थान से सुरजेवाला राज्यसभा सांसद बने हैं और उनकी जात-पात की टिप्पणी शोभा नहीं देती।
मुख्यमंत्री के एक्सीडेंटल शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि यह शब्द गलत है, जबकि कांग्रेस के लिए यह शब्द ज्यादा प्रचलित है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार 24 की 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (रूस्क्क) पर खरीद रही है और किसानों को जोखिम मुक्त करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
इस दौरान, बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण अत्रे ने रणदीप सुरजेवाला को नसीहत देते हुए कहा, उन्हें आसमान की तरफ देखकर थूकना बंद करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा में 14 फसलें रूस्क्क पर खरीदी जा रही थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर 24 कर दिया गया है। अत्रे ने यह भी कहा कि सरकार ने किसानों के लिए 50 से अधिक विभिन्न योजनाएँ चलाई हैं, जो उनकी भलाई के लिए महत्वपूर्ण हैं।
यह बयान कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी के मजबूत हमले के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी ने कृषि और विकास की योजनाओं को प्राथमिकता दी है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क