Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सूरत में वकील को लात मारने का केस: केस विड्रॉल होने पर भी कोर्ट ने आरोपी PI को 2 तनख्वाह डोनेट करने का आदेश दिया

Follow

Published on: 20-09-2024

समझौता होने के बावजूद पीआई पर होगी डिपार्मेंटल इंक्वायरी।

सूरत के डिंडोली में सेकंड पुलिस इंस्पेक्टर एचजे सोलंकी द्वारा वकील को लात मारने के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने पीआई को 3 लाख रुपए का हर्जाना चुकाने का आदेश दिया। बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 1.50 लाख रुपए डोनेशन देने का आदेश दिया।

.

शिकायतकर्ता ने केस विड्रॉल किया इस पर कोर्ट ने टिप्पणी की कि उन्हें अपनी 2 तनख्वाह देनी होगी, जो 75-75 हजार रुपए मिलाकर 1.50 लाख रुपए है। शिकायतकर्ता ने केस विड्रॉल कर लिया है। इसमें से 1 लाख रुपए अहमदाबाद कोर्ट की लाइब्रेरी तथा 50 हजार रुपए सूरत कोर्ट की लाइब्रेरी में डोनेट करना होगा। अफवाह थी कि जूनियर वकील हिरेन के खिलाफ सूरत जिला बार एसोसिएशन कोई ना कोई निर्णय ले सकता है।

इस पर प्रेसिडेंट उदय कुमार पटेल ने कहा कि हम उस पर कोई कार्रवाई क्यों करें, वह हमारा सदस्य ही नहीं है तो कैसे उस पर कार्रवाई हो सकती है। कोर्ट ने आदेश दिया कि 25 सितंबर से पहले पैसा जमा करना होगा और इसकी रसीद देने के बाद ही केस डिस्पोज होगा। जानकारी के मुताबिक सुबह 11:30 बजे के आसपास मुकदमा शुरू हुआ था करीब 15 मिनट तक चला और दोपहर 3 बजे फिर शुरू हुआ और 15 मिनट तक चला।

कोर्ट ने कहा- ऐसी घटना किसी के साथ भी हो सकती है, यह जुर्माना नहीं, डोनेशन है।

कोर्ट ने कहा- ऐसी घटना किसी के साथ भी हो सकती है, यह जुर्माना नहीं, डोनेशन है।

शिकायतकर्ता से पुलिस इंस्पेक्टर ने माफी मांग ली है… शिकायतकर्ता हिरेन नाई ने कहा कि पुलिसकर्मी ने उससे और उसके माता-पिता से भी माफी मांग ली है, इसलिए वह केस वापस लेना चाहता है। उनके वकील राजन जाधव ने कोर्ट से कहा कि वह मामला आगे नहीं लड़ेंगे क्योंकि समझौता हो गया है। कोर्ट ने वकील के समर्थन में कहा कि वह केस आगे लेकर जाएं, जितना पैसा भरने को कहा है उतना देना ही होगा, लेकिन सरकारी वकील ने कहा कि 3 लाख रुपए ज्यादा है वह इतना नहीं दे सकते।

हीरेन सुबह अहमदाबाद रवाना हुए है। फोन कर राजन से कहा कि मामला विड्रॉल करना चाहता है। 11 से 12 बजे के बीच में सूरत से अहमदाबाद के लिए निकला था। वकील से कहा कि शाम तक अहमदाबाद पहुंच जाएगा। वकील ने कहा ट्रैफिक है, नहीं पहुंच पाएगा। कोर्ट से दरखास्त कर वीडियो कांफ्रेंस से पक्ष रखा। – शिकायतकर्ता के पिता

पीआई पर डिपार्मेंटल इंक्वायरी भी होगी। सोशल मीडिया पर खबरें फैली हैं। उसे पैसे भी जमा करने होंगे। कोर्ट ने कहा कि ध्यान रखना होगा कि ऐसी घटना किसी के साथ भी हो सकती है। एक अधिकारी को अगर ऐसा करने पर सबक मिलेगा तो आगे कई घटनाएं रुक सकती हैं और यह जुर्माना नहीं, डोनेशन है। – राजन जाधव, सरकारी वकील

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क