Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उन्नाव में बुजुर्ग पिता के सामने अपंग महिला से दुराचार, मुकदमा दर्ज

Published on: 10-12-2024

उन्नाव। जनपद के सफीपुर में एक शर्मशार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां एक हवसी बेरहम निर्दयी अधेड़ ने एक 30 वर्षीय अपंग महिला के मुंह में कपड़ा ठूस कर अपनी हवस का शिकार बनाया, यही नहीं कूल्हा टूटे निर्वस पिता के सामने उसकी बेटी की इज्जत को तार तार करते हुए विरोध पर उसे भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पीड़िता को तहसील दिवस में अधिकारियों के सामने पेश किया। फिर हाल पूरे मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दे कि सफीपुर तहसील दिवस दि० 7 दिसंबर 2024 को पीड़िता को आसपास के लोगों की मदद से टांगकर ले जाया गया। शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जिला उन्नाव की यह अपंग महिला है जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है, घटना 5 दिसंबर 2024 की समय करीब 7 बजे सायं की है जब पीड़िता अपने घर पर थी तथा पिता बुजुर्ग व उसका कूल्हा टूटा होने के कारण चलने में असमर्थ है, दो भाई है जो दिल्ली में कमाते खाते है।

सायं के वक्त मौका पाकर प्रार्थिनी के घर के अन्दर आजाद अली पुत्र इजहार अली उम्र लगभग 57 वर्ष घुसकर के पीड़िता से बुरी नियत से पकड़ करके रेप किया, पीड़िता ने उसका विरोध किया तो प्रार्थिनी के मुँह में कपड़ा ठूस दिया जिससे व शोर नही मचा पायी और आजाद अली द्वारा हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए इज्जत को तार तार कर दिया। घटना के समय असमर्थ पिता अपनी आँखो से देखता रह गया।

विरोध पर पिता व पीड़िता को मारने का प्रयास, फिर धमकी

इस पूरी घटना में आरोपी ने घटना को अंजाम देने से पहले आवाज करने पर पिता का गला दबाकर मानने का प्रयास किया वही साक्ष्यों को मिटाने के लिए पीड़िता को भी गला कसकर जान से मारने का प्रयास किया। उक्त घटना की जानकारी किसी को न हो आरोपी के भाई सज्जाद व लड़का सफु‌द्दीन भी जान से मारने की धमकी दी है।

घटना के शिकायती पत्र को देख कर अधिकारियों में हड़कंप मच गया, आनन फानन आजाद अली पुत्र इजहार अली के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत आरोपी की तलाश की जा रही है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क