Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बै्रम्पटन:कनाडा में खालिस्तानी एक्टिव, धमकियों के चलते ब्रैम्पटन के मंदिर में कार्यक्रम रद्द; सुरक्षा देने में पुलिस नाकाम

Follow

Published on: 13-11-2024

ब्रैम्पटन । कनाडा में ब्रैम्पटन त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र ने रविवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित जीवन प्रमाण पत्र वितरण समारोह को रद्द कर दिया। उन्होंने खालिस्तानी धमकियों पर चिंता जताते हुए यह फैसला लिया। बता दें हिंदुओं और सिखों को आवश्यक जीवन प्रमाणपत्र नवीनीकरण के लिए 17 नवंबर को कॉन्सुलर शिविर निर्धारित किया गया था।
पील क्षेत्रीय पुलिस की आधिकारिक खुफिया जानकारी के बाद यह फैसला लिया गया। पुलिस ने हिंसात्मक प्रदर्शनों की आशंका जताई है। त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र ने पील पुलिस को ब्रैम्पटन त्रिवेणी मंदिर के खिलाफ मिल रही धमकियों पर ध्यान देने और हिंदू समुदाय के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। मंदिर प्रशासन ने कहा, हम कम्यूनिटी के उन सभी सदस्यों से माफी मांगते हैं जो इस कार्यक्रम पर निर्भर थे। हमें इस बात का दुख है कि कनाडा के लोग यहां के मंदिरों में आने में असुरक्षित महसूस करते हैं।
इससे पहले 3 नवंबर को ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में कॉन्सुलर कैंप में खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया, जिससे वहां हिंसा फैल गई थी। पील पुलिस ने इस हिंसक झड़प के खिलाफ कार्रवाई की। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हिंसक झड़प की निंदा की। उन्होंने इसे भारतीय राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिश बताया। इसके साथ ही उन्होंने कनाडाई अधिकारियों से न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की अपील की।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क