Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

BOKARO : खेलो इंडिया सेंटर बोकारो का शानदार प्रदर्शन, जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025 में जीते आठ पदक

Follow

Published on: 26-08-2025

बोकारो (झारखंड)। 25-26 अगस्त 2025 को शिक्षा विभाग, बोकारो द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025 में खेलो इंडिया सेंटर बोकारो के खिलाड़ियों ने +2 उच्च विद्यालय, चंदनकियारी का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक (4 स्वर्ण एवं 4 रजत) जीतकर जिला का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं :-

कंपाउंड गर्ल्स इवेंट : कुमकुम कुमारी – स्वर्ण, मनीष कुमारी – रजत

कंपाउंड बॉयज इवेंट : विष्णु बाउरी – स्वर्ण

रिकर्व गर्ल्स इवेंट : साक्षी कुमारी – स्वर्ण, अमृता कुमारी – रजत

रिकर्व बॉयज इवेंट : सूरज कुमार तिवारी – स्वर्ण, सागर कुमार महतो – रजत

इंडियन राउंड बॉयज इवेंट : अमित बाउरी – रजत

कुल आठ पदकों से चमका बोकारो

इस प्रतियोगिता में खेलो इंडिया सेंटर बोकारो के खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि सही प्रशिक्षण और अनुशासन से सफलता निश्चित है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने जिले के खेल प्रेमियों और अभिभावकों में उत्साह का संचार किया है।

खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षकों एवं खेलो इंडिया सेंटर बोकारो के मार्गदर्शन को दिया। इस सफलता ने जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी है। इसकी जानकारी जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बुन ने मंगलवार शाम को दी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क