Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सड़क पर मिले बैग से निकली खून से सनी महिला की कटी लाश, पुलिस सहमी

Published on: 21-09-2024
चेन्नई में उस वक्त सड़क पर भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गयी जब एक व्यक्ति ने रोड पर पड़े एक बड़े बैग से खून टपकता हुआ देखा। बैग सड़क पर ऐसे ही लावारिस पड़ा हुआ था और चोरों तरफ खून और मांस जैसा कुछ लटक रहा था। दृश्य काफी भयानक था। व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सूटकेस से महिला का कटा हुआ शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज। इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
सूटकेस में महिला का कटा हुआ शव मिला
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि महिला की कटी हुई लाश बरामद करने के बाद इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान मणि के रूप में हुई है। वह उस जगह से 100 मीटर की दूरी पर रहता है, जहां से सूटकेस बरामद किया गया था। सूटकेस में जिस महिला का शव मिला, उसकी पहचान माधवरम की दीपा के रूप में हुई है।
सूटकेस से टपकते खून ने मामले  को किया उजागर
यह घटना तब सामने आई जब चेन्नई के कुमारन कुडिल निवासी ने सुबह करीब 5.30 बजे पुलिस को थोरईपक्कम इलाके में पड़े एक लावारिस सूटकेस के बारे में सूचना दी। मौके पर जमा भीड़ को पुलिस ने हटाया और हत्या की जांच शुरू की। पुलिस ने उसका शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं। आगे की जांच जारी है।
बढ़ रही है शहर में हत्या की घटनाएं
इस साल अगस्त में, चेन्नई के ट्रिप्लीकेन इलाके में एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने 28 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पिछले साल, 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की चेन्नई के एक होटल में उसके प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी, जिसने फिर शव की तस्वीर को अपनी व्हाट्सएप स्टोरी के रूप में पोस्ट किया था। हत्या का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के दोस्तों ने आरोपी आशिक के व्हाट्सएप स्टेटस को देखा। दोस्तों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद, अधिकारियों ने उसे उस होटल के कमरे में मृत पाया, जहाँ दोनों ठहरे हुए थे। आरोपी की पहचान आशिक के रूप में हुई, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क