Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

BJP ने मांग की 100 दिनों में हुए सभी विधायक फंड ठेकों का संपूर्ण ऑडिट और निगरानी की जाए

Follow

Published on: 11-10-2024

दिल्ली वाले भली भांति जानते हैं की यह अतिरिक्त राशि विधायक फंड बनने में लगभग एक माह का प्रशासनिक समय लग जायेगा और टेंडर प्रक्रिया में भी समय लगता है। इस बीच मे चुनाव आचार संहिता लग जायेगी।

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा है की सरकार एवं विधानसभा के कार्यकाल के लगभग अंतिम क्षणों में मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना द्वारा वार्षिक विधायक फंड को 10 करोड़ रूपए से बढ़ा कर 15 करोड़ करने की घोषणा एक छलावा मात्र है। यह विधायक फंड वृद्धि क्षेत्रीय समस्यों के समाधान एवं विकास में कम और सत्तारूढ़ विधायकों की कमीशनखोरी व ठेकेदारों और अधिकारियों की बंदरबाँट में ज्यादा खर्च होने की पूरी सम्भावना है।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि दिल्ली में वार्षिक विधायक फंड 10 करोड़ है,  वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 2020 से प्रारम्भ हुआ पर अरविंद केजरीवाल सरकार ने पहले 4 सालों में 40 करोड़ रूपये की जगह सिर्फ 15 करोड़ रूपये विधायक फंड दिया जिसका बड़ा सबूत है दिल्ली की आंतरिक सड़कों एवं गलियों की बदहाली एवं चरमराई सीवर व्यवस्था जिस पर अधिकांश विधायक फंड लगता था। अब जब सरकार एवं विधानसभा का जीवन अपने अंतिम 100 दिन में पहुंच चुका है और आम आदमी पार्टी के विधायक पार्षद सब बिखर रहे हैं तब उन्हें रोकने के लिए सुश्री आतिशी मार्लेना ने यह पांच करोड़ की अतिरिक्त राशि घोषित की है।

दिल्ली वाले भली भांति जानते हैं की यह अतिरिक्त राशि विधायक फंड बनने में लगभग एक माह का प्रशासनिक समय लग जायेगा और टेंडर प्रक्रिया में भी समय लगता है। इस बीच मे चुनाव आचार संहिता लग जायेगी। इस सब के चलते इस सरकार  का कार्यकाल समाप्त हो जायेगा तथा उसी के साथ विधायक कोष की अवधि भी समाप्त हो जायेगी। भाजपा नेताओं ने कहा है इस वस्तु स्थिति को समझते हुए सरकार से माँग करते है इस समय अवधि में अतिरिक्त विधायक कोष से विकास कार्य सुनिश्चित करे। इसके साथ ही अंतिम 100 दिनों में होने वाले सभी विधायक फंड के खर्च की पूरी आडिट निगरानी हो।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क