Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भाजपा ने बड़खल सीट से कैबिनेट मंत्री का टिकट रद्द करते हुए धनेश अदलखा को उम्मीदवार बनाया और नई जिम्मेदारी दी।

Follow

Published on: 25-09-2024

हरियाणा चुनाव के लिए फरीदाबाद जिले की बड़खल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, जिसके चलते भाजपा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सभी सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करने में सफल होगी।

हरियाणा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम राज्य के फरीदाबाद जिले में पहुंची। जहां हमारे संपादक नीरज कुमार दुबे ने जिले की बड़खल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धनेश अदलक्खा से चर्चा की है।

प्रभासाक्षी से बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जिसके चलते फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब होगी। मौजूदा विधायक और हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा का टिकट काटकर उन्हें दिए जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी हाईकमान अपने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका देती है।

जिसके क्रम में अब उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी विकास प्राथमिकताओं के बारे में भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि आचार संहिता लगने के कारण जो काम रुके हैं, उन्हें फिर से शुरू करवाना मुख्य जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर उन्हें अनेक लाभ पहुंचाए हैं। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क