Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

तुर्किये आतंकी हमले में बड़ी अपडेट: अब तक 5 की मौत, 22 घायल

Follow

Published on: 24-10-2024

अंकारा: तुर्किये की राजधानी अंकारा के नजदीक देश की सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी ‘तूसास’ के कैंपस पर आतंकी हमला हुआ है। सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी के परिसर पर बुधवार को हुए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं। आतंकी हमले को लेकर गृह मंत्री अली येर्लिकाया ने बताया कि कम से कम दो हमलावर मारे गए हैं। तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन ने इसे जघन्य आतंकवादी हमला बताते हुए इसकी निंदा की है।

काबू में हालात

फिलहाल, तुर्किये के सुरक्षा बलों ने राजधानी अंकारा के बाहरी इलाके में स्थित कंपनी पर हमले के बाद हालात को नियंत्रित कर लिया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन हो सकता है। कुर्दिश और इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने अतीत में इस तरह के हमलों को अंजाम दिया है। हमले को लेकर कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में सादे कपड़े पहना एक शख्स बैग लिए हुए और असॉल्ट राइफल पकड़े हुए दिख रहा है।

हमले में शामिल थी महिला

तुर्किये मीडिया की तरफ से कहा गया है कि एक महिला सहित तीन हमलावर एक टैक्सी में परिसर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे। हमलावरों ने हमला करने के लिए हथियार लिया हुआ था। उन्होंने टैक्सी के पास में एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट किया, जिससे अफरातफरी मच गई और वो परिसर में घुस गए। इसके बाद तुर्किये के सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे जिसके बाद गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं। परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ते देखे गए।

यह भी जानें

सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी ‘तूसास’ नागरिक और सैन्य दोनों तरह के विमानों, मानव रहित हवाई यान समेत अन्य रक्षा उद्योग में बड़ी भूमिका निभाती है। यूएवी ने तुर्किये को देश में और इराक में सीमापार कुर्दिश आतंकवादियों के खिलाफ उसकी लड़ाई में बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उपराष्ट्रपति सेवडेट यिलमाज ने कहा कि हमले का लक्ष्य तुर्किये की ‘‘रक्षा उद्योग में सफलता’’ थी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह ज्ञात होना चाहिए कि ये हमले रक्षा उद्योग के बहादुर कर्मचारियों को रोक नहीं पाएंगे।’’

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क