Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भोपाल: विधायक रामेश्वर शर्मा ने चूना-भट्टी से सर्वधर्म पुल तक चलाया स्वच्छता अभियान

Follow

Published on: 29-10-2024

भोपाल । भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा की सक्रियता निरंतर चर्चा का विषय बनी रहती है। क्षेत्र में विकास पुरुष की पहचान बनाने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा कभी आधी रात को क्षेत्रीय निरीक्षण पर निकल पड़ते हैं तो कभी तड़की सुबह सक्रिय हो जाते हैं। ऐसा ही दृश्य सोमवार को देखने मिला। जहां विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। सोमवार को उन्होंने कोलार के मुख्य द्वार कहे जाने वाले चूना-भट्टी चौराहे से लेकर सर्वधर्म पुल तक स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। इस दौरान स्वच्छता सेवियों के साथ स्थानीय जन व भाजपा कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। सामूहिक रूप से चलाए गए इस अभियान में सिक्स-लेन पर जमा धूल मिट्टी के साथ कचरे को साफ कर उसका नगर निगम के कचरा वाहन की मदद से निस्तारण कराया गया।
स्वच्छता अभियान के लिए पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – भारतीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने भारत के जनमानस को स्वच्छता के प्रति जगाया है। जिसके फलस्वरुप भारत आज स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और पर्यावरण प्रिय भारत बन रहा है। हाल ही में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर लोगों की सक्रियता ने पर्यावरण प्रेम को प्रबल बनाया है। अब दीपावली पर्व की धूम है और ऐसे में हर घर में जमकर सफाई की जाती है। लेकिन कई बार सफाई के बाद निकले कचरे को लोग यहां वहां फेंक देते हैं। मैं मीडिया के माध्यम से आग्रह करना चाहता हूं की कोई भी नागरिक कचरे को खुले में कहीं ना फेंके, उसे बोरी में, डिब्बे में या कचरा गाड़ी में ही डालें। ताकि उसका सही तरीके से निस्तारण हो सके। अपने घर की सफाई के साथ हमें अपने शहर को भी साफ रखना है। पूरे शहर में दो-तीन दिन और जोरों-शोरों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसीलिए समस्त नागरिकों से आग्रह है कि कोई भी कचरा खुले में ना फेंके। उसको व्यवस्थित रखें और नगर निगम गाड़ी आने पर उसको निस्तारण करें। मैं समझता हूं कि नागरिक सहभागिता से हम स्वच्छ भोपाल – सुंदर भोपाल बनाने का सपना साकार करेंगे और स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार  नंबर-1 बनेंगे। माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास, स्वच्छता और समृद्धि को आगे बढ़ाएंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क