Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रिलीज से पहले पुष्पा 2 ने जवान और कंगुवा को चटाई धूल, अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अपने नाम किए ये रिकॉर्ड्स

Follow

Published on: 11-11-2024

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2: द रूल की रिलीज की तैयारी में है. अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. एडवांस बुकिंग का काउंटर खुलते ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अल्लू अर्जुन के फैंस पर पुष्पा 2 का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है.
पुष्पा 2: द रूल ने स्क्रीन काउंट के मामले में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. सुकुमार की निर्देशित फिल्म स्क्रीन काउंट के मामले में सबसे बड़ी भारतीय फिल्म रिलीज बनने के लिए तैयार है. इससे पहले, यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान (2023) और साउथ सिंघम स्टार सूर्या शिवकुमार की फिल्म कंगुवा (2024) के नाम था. जवान को दुनियाभर के 1०० से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया था. लेकिन अब अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पुष्पा 2 दुनियाभर के 11,500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है.
रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने वैश्विक बाजार में हलचल मचा दी है. मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग एक महीने पहले शुरू कर दी है. फिल्म ने सिर्फ उत्तरी अमेरिका में अपने प्रीमियर से ही प्री-सेल में 500 हजार डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जो पुष्पा: द राइज (2021) की प्री-सेल की संख्या से भी ज्यादा है. अब, पुष्पा 2 अमेरिका में सबसे तेज 500 हजार डॉलर कमाने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी है.
इन सबके अलावा पुष्पा 2 ने एक और उपलब्धि हासिल की है. पुष्पा 2 को ढ्ढरूष्ठड्ढ ने 2024 की मोस्ट अवेटेड इंडियन मूवी का दर्जा दिया है, जो 85 प्रमुख रिलीज की लिस्ट में टॉप पर है. इसने वरुण धवन की बेबी जॉन और अजय देवगन की सिंघम अगेन जैसी अन्य हाई-प्रोफाइल फिल्मों को भी पछाड़ दिया है.
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, पुष्पा 2 अपने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है. यह लगभग 270 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है. अगर यह अनुमान सही साबित हुई तो यह 270 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी.
पुष्पा 2 में स अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण अंतिम चरण में है. टीम 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए ओवरटाइम काम कर रही है. फिल्म को तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क