Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

महाकुंभ से पहले रायबरेली स्थापना दिवस पर उमड़ेगा आस्था का सागर

Published on: 11-01-2025
  • 12 जनवरी को रायबरेली महोत्सव के रूप में गुरू गोविन्द सिंह पर्यावर्णीय पार्क में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • कार्यक्रम में रायबरेली सहित लखनऊ के कलाकारों द्वारा दी जायेंगी मनमोहक प्रस्तुतियां
  • प्रशासनिक लोगो व बुद्धिजीवियों को बुलाकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु किया विचार-विर्मश
  • महोत्सव में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों राष्ट्र व समाज सेवा में योगदान देने वालो को किया जायेगा सम्मानित

रायबरेली। महाकुंभ से पहले रायबरेली स्थापना दिवस पर आयोजित रायबरेली महोत्सव में आस्था का सागर उमड़ेगा। जिले से लेकर लखनऊ तक के कलाकारों द्वारा दी जायेंगी मनमोहक प्रस्तुतियां। इसी कड़ी में शुक्रवार को उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरू गोविन्द सिंह पर्यावर्णीय उद्यान में प्रशासनिक अमलें व शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर रायबरेली के स्थापना दिवस पर रायबरेली महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिये विचार-विर्मश किया।

कार्यक्रम 12 जनवरी को गुरू गोविन्द सिंह पर्यावर्णीय पार्क में सुबह 11 से 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सभी से विचार-विर्मश कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि जिस दिन रायबरेली का स्थापना दिवस रायबरेली महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा उसी दिन स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती भी है।

इससे अच्छा दिन क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस एक दिवसीय कार्यक्रम में रायबरेली ही नहीं लखनऊ से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में विख्यात कलाकार छटा बिखेरेंगे। कार्यक्रम में रायबरेली जनपद में जिनका भी राष्ट्र सेवा, समाज सेवा में योगदान रहा है उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार यह कार्यक्रम 3 दिवसीय था। लेकिन इस बार महाकुंभ के दृष्टिगत् कार्यक्रम को एक दिवसीय रखा गया है।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी सहित शहर के गणमान्य व बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क