Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ब्रिक्स से पहले पुतिन हुए बॉलीवुड के मुरीद, भारतीय सिनेमा को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Follow

Published on: 19-10-2024

16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) इसी महीने के 22-23 अक्टूबर को रूस के कजान (Kazan) में आयोजित होने वाला है। रूस इसके लिए खास तैयारी कर रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। ब्रिक्स की तैयारियों के बीच पुतिन का बॉलीवुड प्यार एक बार फिर दुनिया के सामने आया है।

भारतीय फिल्मों की पुतिन ने की प्रशंसा

जब एक बैठक के दौरान पुतिन से पूछा गया कि भारत के बाहर बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्रशंसक कौन है? इस पर राष्ट्रपति पुतिन ने फिर से भारतीय फिल्मों के प्रति रूस की प्रशंसा की घोषणा की है।

रूस में सबसे ज्यादा लोकप्रिय भारतीय सिनेमा

व्लादिमीर पुतिन ने कहा, आप जानते हैं कि अगर आप सभी ब्रिक्स सदस्य देशों को देखें तो मुझे लगता है कि रूस में भारतीय सिनेमा किसी भी अन्य ब्रिक्स देश की तुलना में अधिक लोकप्रिय है। मुझे लगता है कि हमारे पास टीवी पर एक अलग चैनल भी है, जो दिन-रात भारतीय सिनेमा दिखाता है। इसलिए, भारतीय सिनेमा में हमारी रुचि बहुत अधिक है।’

सिनेमा प्रोडक्शन और फिल्म उद्योग अर्थव्यवस्था का हिस्सा

पुतिन ने कहा कि सिनेमा प्रोडक्शन और फिल्म उद्योग अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं। इन्हें उचित रूप से रेगुलेट किया जाना चाहिए। भारत ने अपने सिनेमा के बाजार की रक्षा के लिए कई निर्णय लिए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दे दिया है कि अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान वह भारतीय फिल्मों को और बढ़ावा देने पर चर्चा कर सकते हैं।

रूस जा रहे पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस जाएंगे। इस साल यह मोदी की दूसरी रूस यात्रा होगी। पिछली बार वे जुलाई में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को गए थे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कजान में ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क