Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

इस वजह से एक टांग पर कूदते हुए स्टेज पर पहुंचीं रश्मिका, फिर भी विक्की की खूब सराहना की।

Published on: 23-01-2025

तेलुगु फिल्मों में अपना चार्म दिखाने के बाद अब रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में भी छा गई हैं। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के बाद एक्ट्रेस फिल्म ‘छावा’ में अब विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म शिवाजी महाराज पर आधारित है। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रश्मिका ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने के लिए हैदराबाद से व्हीलचेयर पर मुंबई आईं। इवेंट में लंगड़ाते और उछलते हुए उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके को-एक्टर विक्की कौशल उनका सहारा बने। अब वीडियो देखने के बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि एक्ट्रेस को आखिर हुआ क्या था जो वो इस तरह उछलकी-कूदती नजर आईं। वहीं दूसरी ओर लोग विक्की कौशल की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

 

कूद-कूदकर आईं रश्मिका

सामने आए वीडियो में रश्मिका मंदाना रेड और गोल्डन कलर के भारी सूट में नजर आ रही हैं। उन्हें मंच तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करते देखा जा सकता है। वो अपने एक पैर पर कूदते हुए मंच पर चढ़ती हैं। उनको आस-पास खड़े लोग सहारा देते हैं। मंच पर मौजूद विक्की कौशल उन्हें स्टेज पर चढ़ाते हैं और फिर उनका हाथ थामे रखते हैं। एक्ट्रेस मंच पर चढ़न के बाद भी हॉप करती नजर आती हैं। रश्मिका को ऐसा करता देख सोशल मीडिया यूजर्स खासा खुश नहीं हैं। कई लोग ऐसा करने की वजह पूछ रहे हैं तो वहीं कई लोग एक्ट्रेस की आलोचना कर रहे हैं कि वो जरा भी शालीन नहीं लगीं। एक शख्स ने पूछा, ‘आखिर ये ऐसा क्यों कर रही हैं।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘अगर इतनी तकलीफ थी तो ये क्यों आईं।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘क्या मजबूरी थी कि इन्हें कूदना पड़ा।’ एक नेटिजन ने लिखा, ‘इससे बेहतर होता ये नीचे ही बैठ जाती या व्हीलचेयर ले लेती।’

यहां देखें वीडियो

इस वजह से रश्मिका का हुआ ये हाल

फिल्म में रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई भोसले की बड़ी भूमिका निभा रही हैं। फिलहाल इस वीडियो को देखने के बाद लोग विक्की कौशल की काफी तारीफें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो जेंटलमैन हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘विक्की सच में अच्छे इंसान हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘विक्की का जवाब नहीं।’ बता दें, कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपडेट दी थी कि उनके पैर में फ्रैकचर हो गया है। जिम करते हुए उनके पैर में चोट आई थी, जिसकी वजह से उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग भी टालनी पड़ी थी। फिलहाल अब वो रिकवर कर रही हैं और ‘छावा’ की प्रमोशन्स का हिस्सा बनी हैं। फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम रोल में हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क