Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

BCCI IPL फ्रेंचाइजियों को दे सकता है झटका , केवल इतने खिलाड़ियों को रिटेन करने की होगी अनुमति, यह बड़ा नियम नहीं होगा लागू

Follow

Published on: 26-09-2024
 

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 18वां सीजन साल 2025 में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी 10 टीमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में सभी की निगाहें बीसीसीआई की ओर से जारी की जाने वाली आईपीएल प्लेयर रिटेंशन पॉलिसी पर टिकी हैं। इसको लेकर बीसीसीआई की ओर से जल्द ही घोषणा की जा सकती है, जिसमें इस साल नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है। वहीं बीसीसीआई इस बार रिटेंशन पॉलिसी को लेकर सभी फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका भी दे सकता है।

केवल 5 रिटेंशन छूट उपलब्ध होंगी, कोई RTM विकल्प नहीं होगा

आईपीएल फ्रेंचाइजी को मेगा प्लेयर ऑक्शन से पहले बीसीसीआई से अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत मिल सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल फ्रेंचाइजी 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि उन्हें कितने भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी गई है। साल 2022 में जब मेगा प्लेयर ऑक्शन हुआ था उस वक्त सभी फ्रेंचाइजी को बीसीसीआई ने अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी थी जिसमें 3 से ज्यादा भारतीय या 2 विदेशी खिलाड़ियों को ही रखने की इजाजत थी। वहीं इस बार बीसीसीआई मेगा प्लेयर ऑक्शन में एक बड़ा नियम राइट टू मैच यानी आरटीएम हटा सकता है जो सभी फ्रेंचाइजी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

पुराने खिलाड़ियों को बनाए रखने से उनकी ब्रांड वैल्यू भी सुनिश्चित होगी

इस मेगा प्लेयर ऑक्शन को लेकर 31 जुलाई को बीसीसीआई मुख्यालय में सभी 10 फ्रेंचाइजियों की बैठक हुई थी, जिसमें रिटेंशन पॉलिसी पर भी चर्चा हुई थी। इसके बाद अब बीसीसीआई कम से कम 5 खिलाड़ियों को रिटेंशन की अनुमति दे सकता है, जिससे फ्रेंचाइजियों को अपने पुराने खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलेगा और इससे उनकी ब्रांड वैल्यू भी सुनिश्चित होगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को मिल सकता है।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क