Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बाल भवन एवं सुहासिनी संघ का वार्षिकोत्सव : रंगारंग प्रस्तुतियों में झलकी एकता और उत्साह की झलक

Published on: 28-04-2025

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन सभागार मे दिनांक 27 अप्रैल 2025 में बाल भवन एवं सुहासिनी संघ (लेडीज़ क्लब) का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और पारिवारिक सौहार्द्र के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) रहे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों मे डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी,मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा), संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अतिन कुंडू, महाप्रबंधक (परियोजना), राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (प्रचालन), ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटीनेंस एवं एडीएम) एवं राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक भाव से तुलसी के पौधों और गुलाब की कलियों के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक मनोरंजक एंट्री गेम से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत ने संध्या को संगीतमय आरंभ प्रदान किया। सुहासिनी संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिका चतुर्वेदी ने सभी उपस्थितजनों का आत्मीय स्वागत किया। एक मधुर स्वागत गीत ने पूरे माहौल को भावविभोर कर दिया।

इस दौरान महिलाओं और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे विशेषकर नृत्य और समूह प्रस्तुतियों ने मंच पर रंगों की बौछार कर दी। साथ ही हास्य-व्यंग्य से भरपूर सरप्राइज़ गेम्स ने दर्शकों को ठहाकों में झूमने पर विवश कर दिया। महासचिव श्रीमती शिल्पा कोहली ने वर्षभर की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए संगठन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, वहीं समर्पित सहयोगी स्टाफ को स्मृति चिह्न देकर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और स्वादिष्ट सामूहिक भोज के साथ हुआ। यह संध्या न केवल मनोरंजन की दृष्टि से सफल रही, बल्कि संगठन की एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का सजीव प्रमाण भी बनी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क