Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चुनाव जीतने वालों से बाबा उमाकान्त जी महाराज की विशेष प्रार्थना

Published on: 06-06-2024
  • जनता को अपना परिवार समझने पर ही राज धर्म का पालन कर पाओगे -बाबा उमाकान्त जी महाराज

शकील अहमद

उज्जैन (मध्य प्रदेश)। बाबा जयगुरुदेव जी महारज के तीन दिवसीय जीव जीवन रक्षक भंडारें के अंतिम दिन पूज्य संत बाबा उमाकान्त जी महाराज जी ने भक्तों को आशीर्वाद देते एवम लोगो को शाकाहारी, नशामुक्त बनाने के आह्वान के साथ संदेश हुए देश की जनता और सरकार से विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि आप सब लोग देशप्रेम बनाये रखना। देश की संपत्ति अपनी संपत्ति है। यह परिवर्तनशील संसार है। किसी की कोई जगह निश्चित नहीं है, चाहे गद्दी हो, घर, नौकरी की कुर्सी हो, निश्चित नहीं है।

कब कहां से कौन उतर जाए, क्या हो जाए। आपको सबका सम्मान करना है, चाहे कोई जीता हो, चाहे कोई हारा हो। यह जरूर है कि सरकार बनने जा रही है। सरकार में आने वालों से मेरी यह प्रार्थना है, जो भी आप शपथ लो, उस शपथ के अंतर्गत काम करो।

जो भी संविधान भारत का बना हुआ है, उसके नियम का पालन करो। जिस लिए जनता ने आपको भेजा है, उसी हिसाब से उनकी सेवा करके जनता के दिल में जगह बना लो, जिससे दोबारा उनके दिल से आप निकल न पाओ।

राजनेता एवम उनकी पार्टीयों से महारज के लोग ध्यान दें

लेकिन इस समय पर कुछ कहा नहीं जा सकता, कब क्या हो कजाए, क्या चुनाव कराना पड़ जाए। आप जितने भी पार्टी के लोग जीत करके जा रहे हो, इन सब बातों को ध्यान रखते हुए जनता की सेवा करना।

जनता को अपना परिवार समझने प्रार्थना है कि लोकसभा के चुनाव में खर्च हुआ, जो भी उनके आने-जाने व रहने का, संसद चलाने का खर्चा होगा, वह देश की गरीब जनता, छोटे-छोटे लोगों की कमाई है, खून-पसीना बहा करके जो टैक्स के रूप में देते हैं। आप उसी से सरकार चलाते हो, यह उनकी कमाई है। इसका दुरुपयोग नहीं सदुपयोग होना चाहिए। आपको देश के पैसे को, देश की जनता को अपना परिवार समझना है तभी देश, राजधर्म का पालन कर पाओगे।

आपकी उन्नति के लिए हमारी प्रार्थना

जिस देश के आप माननीय, प्रतिष्ठित बन गए, अभी आप प्रधानमंत्री, मंत्री बन जाओगे, उस देश की आन-बान, मर्यादा को बनाए रखना, देश के लोगों की और देश की रक्षा करना, धर्म निरपेक्ष देश में हर धर्म की रक्षा करना, सबको सम्मान प्यार देना, सब अपने-अपने हिसाब से पूजा, इबादत, पाठ, प्रेयर आदि कर सकें, उसमें बाधा मत डालना।

आज गुरु महाराज के भंडारे पर आपसे मैं ये प्रार्थना करता हूं। मेरी प्रार्थना अगर आप स्वीकार कर लोगे तो गुरु महाराज से प्रार्थना करता हूं कि आपको उन्नति तरक्की दे, आप देश और देश की जनता की सेवा करके उन्नति के शिखर पर जाओ बजाय पतन के गर्त में जाने के। बोलो जयगुरुदेव।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क