Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अर्शदीप सिंह के पास इतिहास बनाने का सुनहरा मौका, क्या बनेंगे ऐसा कीर्तिमान हासिल करने वाले पहले भारतीय?

Published on: 21-01-2025

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। जब भी उन्हें मौका मिला। उन्होंने उसे दोनों हाथों से लपका और बेहतरीन प्रदर्शन खेल से अलग छाप छोड़ने में सफल रहे। वह अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए फेमस हैं और डेथ ओवर्स में काफी किफायती भी साबित होते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकें। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज में भी जगह मिली है। टीम मैनेजमेंट और भारतीय फैंस को एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

 

अर्शदीप के पास कमाल करने का मौका

अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के लिए अभी तक 60 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 95 विकेट अपने नाम किए हैं। अब अगर टी20 सीरीज में वह पांच विकेट और लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे। अभी तक T20I में कोई भी भारतीय गेंदबाज 100 विकेट हासिल नहीं कर पाया है। अब अर्शदीप के पास ये सुनहरा कीर्तिमान बनाने का मौका है। अभी भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम है। उन्होंने T20I में 96 विकेट हासिल किए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किया दमदार प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के लिए साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 96 विकेट और वनडे क्रिकेट में 12 विकेट हासिल किए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अर्शदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया था और भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 विकेट लेने वाले बॉलर रहे थे। उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

भारतीय टी20 टीम में शमी की हुई वापसी

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह के अलावा तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद शमी और हर्षित राणा को मौका मिला है। इनका सहयोग करने के लिए टीम में हार्दिक पांड्या और नीतिश रेड्डी भी मौजूद हैं। टीम मैनेजमेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शमी की फिटनेस पूरी तरह से जांचना चाहता है। इसी वजह से उन्हें टी20 टीम में जगह मिली है। उन्हें वनडे सीरीज में शामिल किया गया है। ऐसे में शमी के ऊपर भी दमदार प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क