Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ओ लेवल व ट्रिपल सी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 30 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Published on: 07-10-2024

रायबरेली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा योजना के संचालन हेतु संशोधित समय सारणी के अनुसार योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक/युवतियों को 10 अक्टूबर 2024 से 30 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर प्रदान किया गया है।

उन्होंने बताया है कि योजनान्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘‘नीलिट‘‘ से मान्यता प्राप्त एवं निदेशालय द्वारा चयनित श्ओश् लेवल/सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने वाली संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रुपए 1.00 लाख तक है, द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, की बेवसाइट https://backwardwelfareup.gov.in पर दिए गए लिंक एवं    obecomputertraining.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर, 2024 तक किया जा सकता है।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अभ्यार्थी की न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट निर्धारित है। प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो तथा वह किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न प्राप्त कर रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति का प्रिंट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों/विवरणों को संलग्न करते हुए उसकी हार्डकॉपी 02 प्रतियों में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन रायबरेली के कार्यालय में 30 अक्टूबर, 2024 के सायं 05ः00 बजे तक उपलब्ध कराए जाने पर ही आवेदन मान्य किया जायेगा।

तत्पश्चात जनपद स्तरीय चयन समिति द्वारा चयन की कार्यवाही की जायेगी। विस्तृत दिशा-निर्देश/समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क